MP NEWS :शिवराज सरकार ने महिलाओं के लिए किया बड़ा ऐलान, अब सरकारी नौकरी में मिलेगा 35% का आरक्षण

भोपाल: मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए शिवराज सरकार बड़ा ऐलान कर दिया है। अब राज्य की सभी महिलाओं को सरकारी विभाग की नौकियों में 35% का आरक्षण दिया जाएगा। वहीं सीधी भर्तियों में महिला को 35 फीसदी का आरक्षण दिया जाएगा। इस बात का ऐलान खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। साथ ही प्रशासन विभाग ने एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया।
महिलाओं को केवल वन विभाग की नौकरी में आरक्षण नहीं मिलेगा। उसके अलावा सभी विभागों में राज्य की महिलाओं को 35% आरक्षण दिया जाएगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में मध्य प्रदेश सरकार की यह पहल सहरानीय मानी जा रही है। इस ऐलान के बाद अब सरकारी नौकारियों में महिलाओं का आरक्षण फिक्स हो गया।
शिवराज सरकार महिलाओं के लिए कर रही हैं बड़े ऐलान
इससे पहले भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान कर चुके हैं। एमपी सरकार ने लाडली बहना योजना तहत के महिलाओं के खाते में 1500 रुपये भेजती है। साथ ही सीएम ने यह भी कहा है कि इस राशि को आने वाले समय में बढ़ा दिया जाएगा। इस राशि को बढ़ा कर 3 हजार रुपये प्रति महीने तक कर सकती है। उन्होंने कहा कि चरणों में इस योजना के तहत पैसे में वृद्धि की जाएगी।
जल्द होने वाले है विधानसभा चुनाव
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कुछ महीनों के बाद विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसके देखते हुए महिला के लिए राज्य की शिवराज सरकार बड़े ऐलान कर रही है। वहीं कांग्रेस भी महिला को लेकर तमाम वादे कर रही है। ये सब कुछ देख कर लगता है कि इस बार का चुनाव में महिलाएं काफी अहम मानी जा रही हैं।
Leave a Reply