PM Modi in MP: ‘यानी एक वोट, तीन कमाल’ सतना में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किया बड़ा प्रहार
PM Modi in MP: मध्य प्रदेशके सतना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। ये आपके वोट ने ऐसा कमाल किया है कि देश के दुश्मनों के हौसले पस्त हैं। इस बार भी मध्य प्रदेश के चुनाव में आपका हर वोट त्री शक्ति की ताकत से भरा हुआ है। आप यही वोट दिल्ली में मोदी को मजबूत करेगा और आपका यही वोट भ्रष्टाचारी कांग्रेस को मध्य प्रदेश से 100 कोस दूर ले जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा कि ये सतना की ही ताकत और सामर्थ्य है कि बंदूक की नली से संगीत के सुर निकलते हैं। विश्व जब संकटों के घेरे में है, चारो तरफ बम-बंदूक की आवाजें सुनाई दे रही है, भारत जैसे देश आज दुनिया में अपने विचार का प्रभाव पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसे समय सतना की धरती से एक ऐसी ज्योति निकलती है जो बंदूक की नली से संगीत के सुर निकालती है। युद्ध की मानसिकता वाले मानव समुदाय को सतना की इस धरती का ये बहुत ही सशक्त संदेश है।
यानी एक वोट, तीन कमाल- पीएम मोदी
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने MP के चुनाव में आपका हर वोट त्रिशक्ति की ताकत से भरा हुआ है।आपका एक वोट यहां फिर से भाजपा की सरकार बनाने जा रहा है।आपका वही वोट दिल्ली में मोदी को मजबूत करेगा।आपका वही वोट, भ्रष्टाचारी कांग्रेस को MP की सरकार से सौ कोस दूर रखेगा।यानी एक वोट, तीन कमाल। उन्होंने कहा कि अभी यहां मतदान में इतने दिन बचे हैं, लेकिन उससे पहले ही झूठ का गुब्बारा फुट गया है। कांग्रेस के पास MP के विकास का कोई रोडमैप नहीं है। कांग्रेस के थके-हारे चेहरों में MP के युवाओं को कोई भविष्य नहीं दिखता। इसलिए MP को भाजपा पर भरोसा है। MP को मोदी की गारंटी पर भरोसा है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply