PM Modi In Guna : जहां-जहां कांग्रेस सरकार होती है, वहां वो हर योजना पर रोड़े अटकाती है- PM मोदी
Madhya Pradesh elections: मध्य प्रदेश के गुना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां की भाजपा सरकार केंद्र की योजनाएं तेज गति से जमीन पर उतार रही है। लेकिन आपको ये याद रखना है कि जहां-जहां कांग्रेस सरकार होती है, वहां वो हर योजना पर रोड़े अटकाती है।
पीएम मोदी ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के साथ भेदभाव किया जाता था। लेकिन 2014 में आपने हमें सेवा का मौका दिया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश के विकास ने असली तेजी पकड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में विकास का जो मॉडल विकसित किया था, वो था लापता मॉडल। बिजली-लापता, सड़क-लापता, पानी-लापता, रोजगार-लापता, गरीबों का घर लापता।
कांग्रेस के लापता मॉडल में विकास भी लापता था- पीएम मोदी
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लापता मॉडल में विकास भी लापता था। कांग्रेस राज में नौजवानों के भविष्य लापता था। कांग्रेस राज में किसानों का कल्याण लापता था। उन्होंने कहा कि जब 10 साल तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही तो म.प्र. का बजट 20 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 80 हजार करोड़ रुपये के आसपास ही पहुंचा था।
म.प्र.की अर्थव्यवस्था का तेजी से विस्तार हो रहा है-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र में हमारी सरकार का सेवाकाल जबसे शुरू हुआ, तो हमारे इस 10 साल के सेवाकाल में म.प्र.80 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 3 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया। यानी म.प्र.की अर्थव्यवस्था का तेजी से विस्तार हो रहा है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply