Malda Protest: दबोचा गया मालदा प्रोस्टेट मामले का मास्टरमाइंड मोफक्करुल, अब तक 35 लोग गिरफ्तार
Malda Protest Mastermind Arrested: पश्चिम बंगाल की हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान और एनआईए के एक्टिव होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी मोफक्करुल इस्लाम को दबोच लिया है। इसके अलावा अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही हिंसा में 19 मामले दर्ज किए गए हैं।
बता दें कि मालदा हिंसा मामले की जांच एनआईए कर रही है। इस मामले में ममता बनर्जी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि बंगाल को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।
हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
हिंसा का मास्टरमाइंड मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। एडीजी नॉर्थ के जयरामन ने कहा कि लोगों को भड़काने के आरोप में मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि घटना पहले से सुनियोजित थी या नहीं, इसकी जांच भी होगी। एडीजी ने कहा कि मोफक्करुल इस्लाम कालियाचोक मामले का मुख्य साजिशकर्ता है। उसे बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। वह भागने की कोशिश कर रहा था।
मालदा के कालियाचक में हुई थी घटना
बुधवार यानी 1 अप्रैल को मालदा के कालियाचक में सात न्यायिक अधिकारियों को बंधक बना लिया गया था और उन्हें लगभग 8 घंटे तक उपद्रवियों ने बंधक बनाए रखा था। जिसके बाद मामले में सुप्रीम कोर्ट को दखल देना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने बंगाल के डीजीपी से संपर्क किया। उसके बाद पुलिस ने बंधक बनाए गए न्यायिक अधिकारियों को छुड़ाया। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मामले की जांच एनआईए को सौंप दी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply