“अपनी पत्नी को दिल्ली की सीएम बनाना चाहते हैं केजरीवाल”, भाजपा के नेता का बड़ा दावा
Delhi: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी का समन भेजा गया था जिसमें उनसे शराब घोटाले मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस मामले में आप पार्टी क्यास लग रही है कि पूछताछ के बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि ये भी बात सामने आई है कि अगर ईडी उन्हें गिरप्तार कर लेती है तो जेल से ही सरकार चलाएंगे या फिर इस्तीफा देंगे। इस पर अब भाजपा के बड़े नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि केजरीवाल अपनी पत्नी को सीएम बनाना चाहते है।
अरविंद केजरीवाल को लेकर भाजपा नेता का बड़ा बयान
दरअसल सिरसा ने दावा किया कि विधायकों के इनकार के बाद केजरीवाल अब जनमत संग्रह कराने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनमत संग्रह के बाद केजरीवाल अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाएंगे। सिरसा ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल जी ने कल अपने विधायकों के साथ बैठक की और कहा कि अगर मुझे गिरफ्तार किया गया तो मैं चोर की दाढ़ी में तिनका, तिहाड़ जेल से सरकार चलाऊंगा। केजरीवाल को पहले दिन से पता है कि जो सबूत आए हैं, उनके मुताबिक 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का मनी ट्रेल है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इसका जिक्र किया और सिसौदिया को जमानत नहीं दी। केजरीवाल ने जो पैसों का लेनदेन किया है। खासकर जिन्होंने अपना कांच का महल बनाने का काम किया, उन्हें पता है कि वे जेल जायेंगे।
“केजरीवाल अपनी पत्नी को बनाना चाहते है सीएम”
सिरसा ने आगे कहा, 'मैंने पहले ही कहा था कि केजरीवाल पेश नहीं होंगे क्योंकि वह विधायकों को मनाना चाहते हैं कि उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। यह कल स्पष्ट हो गया। अरविंद केजरीवाल जी ने बैठक की। आम आदमी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने मुझे बताया कि सभी विधायकों ने मना कर दिया, उन्होंने कहा कि पत्नी बनाओगे तो पहले भ्रष्टाचार का दाग लगेगा, फिर तुम्हारा शीश महल अब परिवारवाद का रह गया है, अगर ऐसा भी करोगे तो। बर्बाद हो जाओगे। । जो समाधान खोजा गया है वह सार्वजनिक जनमत संग्रह कराना है। लोग कहेंगे कि हमने केजरीवाल जी को वोट दिया है तो सुनीता केजरीवाल जी बनेंगी।''
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply