LUX कंपनी पर 150 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का आरोप, कंपनी के कई ठिकानों पर IT की रेड
LUX Company:देश की मशहूर टेक्सटाइल कंपनी लक्स (LUX) के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स ने गुरुवार की सुबह 6 बजे छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग ने गुरुवार की सुबह 6 बजे लक्स टेक्सटाइल कंपनी के पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू और नई दिल्ली स्थित ऑफिस और मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट पर छापेमारी की, साथ ही आयकर विभाग ने कंपनी के प्रमोटरों के घरों पर भी छापेमारी की गई।
टैक्स चोरी का है आरोप
LUXएक कोलकाता बेस्ड कंपनी है, कंपनी पर 150करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का आरोप है, शुक्रवार को LUX Companyके शेयरों में भारी गिरावट भी देखने को मिली। कंपनी के शेयर दोपहर 2 बजे 3.32 फीसदी से गिरकर 1272 रुपये हो गए थे। लक्स कंपनी के शेयरों मे पिछले एक साल से भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
कैसा है LUXका कारोबर
कोलकाता बेस्ड इस कंपनी को पहले बिस्वनाथ होजरी मिल्स के नाम से जाना जाता था,LUXभारत की मशहूर टेक्सटाइल कंपनियों में से एक है। इसका मुख्यालय कोलकाता मे स्थित है।
साल 2022-23 के अप्रैल जून तिमाही के मुकाबले साल 2023-24 के अप्रैल जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 64 फीसदी गिर गया था, आकड़ो के अनुसार कंपनी का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 51.5 करोड़ रुपये से घटकर 18.3 करोड़ रुपये पहुंच गया और आय 567 करोड़ रुपये से घटकर 523 करोड़ रुपये हो गई।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply