JDS ने मिलाया BJP से हाथ, JP Nadda ने किया गठबंधन का ऐलान
BJP-JDS Allience: देश में साल के अंत में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वही अगले साल लोकसभा चुनाव भी होने हैं. सारी पार्टियां चुनाव की तैयारियों जुट गई हैं। वहीं चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ी सफलता मिली है। अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं।
चुनाव से पहले एचडी कुमारस्वामी की पार्टी जेडीएस यानी जनता दल सेक्युलर ने भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया है। इसका ऐलान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। जेपी नड्डा ने कहा अमित शाह की मौजूदगी में NDA में JDS शामिल हो गई है।
जेपी नड्डा ने किया पोस्ट
जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर करते हुए कहा , ‘हमारे वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह जी की उपस्थिति में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जद(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात की। मुझे खुशी है कि जद (एस) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) का हिस्सा बनने का फैसला किया है। हम एनडीए में उनका तहे दिल से स्वागत करते हैं। यह एनडीए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “न्यू इंडिया, स्ट्रांग इंडिया” के दृष्टिकोण को और मजबूत करेगा।’
औपचारिक तौर पर एनडीए किया ज्वाइन
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान जेडीएस ने औपचारिक तौर पर एनडीए ज्वाइन किया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे।गोवा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता प्रमोद सावंत ने कहा कि आज जीडीएस ऑफीशियली एनडीए में शामिल हो गया। मैं जीडीएस को एनडीए में शामिल होने के लिए बधाई देता हूं। फिर एक बार मोदी जी की सरकार आ रही है। फिर एक बार हम 302 पार कर रहे हैं।एचडी कुमारस्वामी वस्त्र और माला पहनाकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह और अन्य का स्वागत किया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply