जन सुराज पार्टी ने किया बड़ा दावा, कहा- एनडीए ने खरीदे हैं जनता के वोट
Jan Suraaj Reaction Bihar results: बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद जन सुराज पार्टी ने अपनी शिकस्त स्वीकार कर लिया है। इस चुनाव में पार्टी अपना खाता तक नहीं तक नहीं खोल पाई। जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने एनडीए की जीत पर तंज कसते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा इस बहुमत पर तब ज्यादा खुशी होती अगर पार्टी को उनके कामों के लिए जनता को वोट मिल पाता, लेकिन ये खरीदी गई बहुमत है।
उदय सिंह ने लगाया आरोप
उदय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में 40,000 करोड़ रुपये खर्च कर वोटों की खरीदी गई है। इस बहुमत को खरीद कर बिहार के भविष्य को बेचा गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता का वोट नकद में खरीदा है और बिहार में हुआ बहुमत फर्जी लागत पर हासिल किया गया है।
उदय सिंह का दावा
उदय सिंह ने दावा किया कि विश्व बैंक से बिहार को किसी प्रोजेक्ट के लिए जो कर्ज मिला था उसके भी 14 हजार करोड़ रुपये इस चुनाव में वोट पाने के लिए खर्च किया गया है और इसी पैसे से लोगों के खाते में कैश ट्रांसफर किया गया। जनसुराज के अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की जनता जो गरीबी में, मजबूरी में रहती हैं उसे जब इतना बड़ा पैसा मिला तो उसको लगा कि ये वरदान है इसी वजह से एनडीए को बहुमत मिला है।
सरकार पर रहेगी हमारी नजर- उदय सिंह
इसके अलावा उदय सिंह कहा कि जनसुराज की पूरी निगाह उन चीजों पर लगी रहेगी जिसका वादा पीएम मोदी और नीतीश ने बिहार की जनता से किया है. जिस संकल्प के साथ हमने एक साल पहले पार्टी शुरू की थी वो दृढ़ता और संकल्प आगे भी दिखाई देता रहेगा। अध्यक्ष ने कहा कि हम जिस तरह से सरकार की नाकामियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते रहे हैं वो सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply