Israel-Hamas War: इजरायल के राष्ट्रपति ने किया हमास के पास है Chemical Weapon होने का दावा, जानें कितना खतरनाक होता है ये हथियार
Israel-Hamas War :इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी है। ये युद्ध दिन ब दिन खतरनाक होते जा रहा है। अब ये जंग केमिकल हथियारों की तरफ बढ़ रही है। इसी बीच इजरायल के राष्ट्रपति ने चौकाने वाला दावा किया है। इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हेर्जोग ने दावा किया है कि 7 अक्टूबर को जिन आतंकियों ने म्यूजिक फेस्टिवल पर हमला किया था उन्हें केमिकल वेपन बनाने के निर्देश दिए गए थे। इजरायली सेना के अनुसार, किबुत्ज के म्यूजिक फेस्टिवल में खून खराबा करने वाले कुछ आतंकी मारे गए थे जब उनकी लाशों को बारीकी से चेक किया गया तो आतंकियों के पास से केमिकल वेपन बनाने का सामान बरामद हुआ था। मिले सामान से सायनाइड भी मिला था।
इसके साथ ही इजरायली राष्ट्रपति ने एक और बड़ा खुलासा किया है। जिसके अनुसार, केमिकल वेपन बनाने का जो कुछ सामान हमास के आतंकियों से बरामद किया गया है, उसका कनेक्शन अल कायदा से है। इसके साथ ही इजरायल के राष्ट्रपति ने इस दावे को सिद्ध करने के लिए कई कागज भी मीडिया को दिखाए हैं।
अन्य हथियारों से होते हैं अलग
बता दें, ऐसा पहली बार नहीं है कि आतंकियों के हाथ केमिकल वेपन लगे हैं। इससे पहले भी ISIS से लेकर अल कायदा तक कई बार केमिकल वेपन का इस्तेमाल किया जा चुका है। देखा जाए तो सभी हथियारों में किसी ना किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल होता ही है और बारूद भी एक तरह का केमिकल ही होता है। लेकिन जिन केमिकल हथियारों की बात की जा रही है, वे बेहद अलग हैं। ऐसे केमिकल हथियार गैस या लिक्विड का एक भयानक मिश्रण होते हैं, इनमें बड़ी तादाद में तबाही मचाने की क्षमता होती है।
तड़प-तड़पकर कर होती है मौत
ये हथियार इंसानों के अलावा जानवरों और पक्षियों को गंभीर रूप से बीमार कर देते हैं। इसका सबसे वीभत्स चेहरा होता है कि इसके इस्तेमाल के बाद लोगों की मौत तड़प-तड़पकर होती है। कई मामलों में लोगों के शरीर पर फफोले भी पड़ जाते हैं, फेफड़ों का गंभीर क्षति पहुंचती है। यहां तक की इंसान अंधा भी हो जाता है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, अब तक केमिकल वेपन से 10 लाख से ज्यादा आधिकारिक मौतें हुई हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply