Jhajjar Train Accident: ट्रेन की चपेट में आने से एक किसान की मौत, जांच में जुटी रेलवे पुलिस
झज्जर: हरियाणा के झज्जर के गांव डीघल के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना रेलवे पुलिस को दी गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया।
वहीं जानकारी अनुसार 27 वर्षीय अमित पुत्र सत्यप्रकाश निवासी बहराणा जो कि खेती बाड़ी का काम करता था और अपने खेत में गया हुआ था। वहीं खेत से घर आते समय हादसे का शिकार हो गया और मृतक अमित का एक भाई और एक बहन है और पिता भी करते हैं। खेती बाड़ी का काम करते है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं रेलवे पुलिस से इस मामले की जांच में जुट गई।
मामले की जांच चल रही है
अधिकारी एसआई सत्यवान ने जानकारी देते बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डीघल गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हुई है। जिस सूचना रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए मृतक का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करावाए जाने के बाद शव परियोजनाओं के हवाले किया गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply