Women Reservation Bill: बिल पर समर्थन के बीच डिंपल यादव ने केंद्र से पूछा सवाल, जानें क्या कुछ कहा?
Dimple Yadav on Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल को लेकर आज लोकसभा में बहस हो रही है, जिसमें पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी दलीलें पेश कर रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा में अपनी बात रखी, इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण बिल में SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की। उन्होंने इस बिल का समर्थन करते हुए, मोदी सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाए है।
डिंपल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण का समर्थन करती है, लेकिन इसमें सभी वर्ग की महिलाओं को शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक में SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए भी आरक्षण होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए और पूछा कि सरकार को नौ साल बाद इसकी याद क्यों आई? क्या सरकार जातीय जनगणना कराएगी?
डिंपल यादव ने उठाए सवाल
इस दौरान डिंपल यादव ने BJPसांसद निशिकांत दुबे से भी पूछा कि अगर आप ग्रामीण महिलाओं की स्थिति की बात करते हैं तो सरकार पिछड़े समुदाय की महिलाओं का दर्द क्यों नहीं समझती। इस बिल में पिछली श्रेणियों की महिलाओं को भी आरक्षण दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने निशिकांत दुबे द्वारा महिला आरक्षण को लेकर दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव का जिक्र करने पर भी आपत्ति जताई। डिंपल ने कहा कि जो लोग अब इस सदन में नहीं हैं उनका नाम नहीं लिया जाना चाहिए और भविष्य में भी ऐसा नहीं करना चाहिए।
SPने महिला आरक्षण का समर्थन किया
इससे पहले SPके राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी महिला आरक्षण के समर्थन में कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि SPइसका समर्थन करती है क्योंकि देश की आधी आबादी को उनका हक मिलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि OBCमहिलाओं को उनकी हिस्सेदारी दिलाने के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी और वह इसे जनता के बीच ले जाएंगे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply