Women Reservation Bill: बबीता फोगाट ने प्रधानमंत्री का जताया आभार, कांग्रेस पर कसा तंज
सोनीपत: नारी शक्ति वंदन बिल पेश करने को लेकर रेसलर और भाजपा नेता बबीता फोगाट ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए ऐतिहासिक अवसर बताया है। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि महिला विरोधी है। कांग्रेस के नेताओं की सोच बयां करती है कि महिलाओं के प्रति किस प्रकार की सोच रखते हैं। वहीं बबीता फोगाट ने कहा कि घर चलाने वाली महिलाएं आज देश की संसद और देश निर्माण में अपना सहयोग देगी। बबीता फोगाट ने कहा है कि आज महिलाएं गर्व कर रही है कि संसद में उनकी आधी आबादी कि भागीदारी हो गई है।
नए संसद भवन में पहले ही दिन महिला आरक्षण के लिए नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश करने पर बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने बिल पेश करने को ऐतिहासिक अवसर बताया है। उन्होंने कहा है कि इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का उन्हें मौका मिला और वह सौभाग्यशाली है। वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि गणेश चतुर्थी के दिन पहले बिल शक्ति वंदन विधेयक पेश किया गया। इसीलिए यह अपने आप में एक ऐतिहासिक दिन और अवसर है। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री का जितनी बार आभार प्रकट करें वह काम होगा।
कांग्रेस पर साधा निशाना
वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस से महिला विरोधी है। वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि बिल पेश करने के दौरान राहुल गांधी उठकर चले गए। वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि कांग्रेस के किसी भी नेता ने महिला आरक्षण बिल को लेकर अपना समर्थन नहीं दिया। वही बिल के बाद कांग्रेस की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई। वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि जिस प्रकार से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी इससे कांग्रेस महिला विरोधी नजर आती है। वही देश की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के प्रति भी कांग्रेस के एक नेता द्वारा नेगेटिव बयान दिया गया था। इस प्रकार कांग्रेस के नेताओं की सोच बयां करती है कि महिलाओं के प्रति किस प्रकार की सोच रखते हैं।
पीएम मोदी की सराहना
वहीं एक बार फिर बबीता फोगाट ने देश के प्रधानमंत्री देश की सराहना करते हुए कहा है कि मोदी केवल बोलते ही नहीं, महिला सशक्तिकरण की बात ही नहीं करते बल्कि पूरी प्रतिबद्धता के साथ महिलाओं के सम्मान और उनके हक दिलाने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेते हैं। महिलाओं क़े आरक्षण की तरफ से आज तक किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया था।
प्रधानमंत्री में वादे को पूरा करते हैं- बबीता फोगाट
बबीता फोगाट ने कहा कि चाहे तीन तलाक हो या फिर उज्ज्वला योजना हो, वहीं महिला आरक्षण बिल की बात हो। देश क़े प्रधानमंत्री की कार्यशैली दिखाती है कि देश के प्रधानमंत्री जो बोलते हैं वह कार्य तो करते ही हैं और जो नहीं बोलते तो वह कार्य महिलाओं क़े लिए वे करके दिखा देते हैं। बबीता फोगात ने कहा है कि आज महिलाएं गर्व कर रही है कि संसद में उनकी आधी आबादी कि भागीदारी हो गई है। घर चलाने वाली महिलाएं आज देश की संसद और देश निर्माण में अपना सहयोग देगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply