ISRO इस दिन करेगा ‘गगनयान मिशन’ की पहली टेस्ट फ्लाइट, ट्वीट कर दी जानकारी
Gaganyaan Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोमवार को मिशन गगनयान को लेकर एक अपडेट साझा किया। ISROने कहा कि उसकी TV-D1 परीक्षण उड़ान शनिवार सुबह के लिए निर्धारित है।ISRO ने बताया कि उड़ान 21 अक्टूबर को सुबह 7 से 9 बजे के बीच निर्धारित है।
इसरो ने ट्विटर पर लिखा, ''TV-D1 परीक्षण उड़ान 21 अक्टूबर 2023 को SDSC-SHARश्रीहरिकोटा से सुबह 7 से 9 बजे के बीच निर्धारित की गई है। इसके बाद तीन और परीक्षण उड़ानें भेजी जाएंगी। जिसकी जानकारी ISROके अध्यक्ष एस. .सोमनाथ ने शनिवार को दिया था।
परीक्षण में ‘क्रू मॉड्यूल’को बाहरी अंतरिक्ष में किया जाएगा लॉन्च
21 अक्टूबर को पहली परीक्षण वाहन विकास उड़ान (TV-D1) के बाद, हमने D2, D3 और D4 की योजना बनाई है। इस परीक्षण में क्रू मॉड्यूल को बाहरी अंतरिक्ष में लॉन्च करना, इसे पृथ्वी पर वापस लाना और बंगाल की खाड़ी में टचडाउन के बाद इसे पुनर्प्राप्त करना शामिल है। गगनयान मिशन के दौरान क्रू मॉड्यूल अंतरिक्ष यात्रियों को बाहरी अंतरिक्ष में ले जाएगा।
ISROके अनुसार, क्रू मॉड्यूल (CM) वह जगह है जहां गगनयान मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों को दबाव वाली पृथ्वी जैसी वायुमंडलीय स्थितियों में रखा जाता है। ISROने अगले साल की शुरुआत में गगनयान मिशन के पहले मानवरहित मिशन की योजना बनाई है। मानवरहित मिशन की सफलता के बाद मानवयुक्त मिशन होगा जिसमें मानव अंतरिक्ष में जायेंगे।
गगनयान मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों का चयन पूरा
वहीं जिन चार अंतरिक्ष यात्रियों को गगनयान मिशन के लिए चुना गया है। वे बेंगलुरु में अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण सुविधा में चालक दल प्रशिक्षण और गगनयान मिशन-विशिष्ट प्रशिक्षण से गुजर रहे हैं।
आपको बता दें कि गगनयान मिशन में 3 सदस्यों की एक टीम को 3 दिनों के लिए 400 किमी ऊपर पृथ्वी की कक्षा में भेजा जाएगा। इसके बाद क्रू मॉड्यूल को समुद्र में सुरक्षित उतार दिया जाएगा। अगर भारत अपने मिशन में सफल रहा तो वह ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। अब तक अमेरिका, रूस और चीन ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply