Punjab Stubble Burning: पंजाब में कम नहीं हो रहे पराली जलाने के केस, एक दिन में सामने आए 2000 मामले
Punjab Stubble Burning: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पराली जलाने पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया था। लेकिन पंजाब में इसका कोई असर होता नहीं दिख रहा है। बुधवार को राज्य के 21 जिलों में पराली जलाने की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई।संगरूर, मोंगा, जालंधर समेत कई जिलों में पराली जलाई गई और जब इस बारे में पूछा गया तो किसी ने कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट के फैसले की जानकारी नहीं है, जबकि कुछ किसानों ने कहा कि उनके पास पराली जलाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। अकेले पटियाला जिले में एक दिन में पराली जलाने के 106 मामले सामने आए और इसके साथ ही जिले में पूरे सीजन का आंकड़ा बढ़कर 1,524 हो गया।
एक किसान ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, 'हम पराली नहीं जलाना चाहते, लेकिन हमारे पास इसे लेकर कोई विकल्प नहीं है। पराली इसके प्रबंधन के लिए उपलब्ध प्रणालियों से कहीं अधिक है। गेहूं की फसल की बुआई का समय नजदीक है और हम ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते।अगर देर करोगे तो अगली फसल खराब हो जायेगी। इस बारे में पूछे जाने पर पटियाला की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने कहा कि हमने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट के फैसले के बाद भी पराली जलाने की कुछ खबरें आई हैं।
‘अधिकारियों को पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखने के आदेश’
साक्षी साहनी ने कहा, 'हमने पहले ही सरपंचों के साथ बैठक की है और उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बारे में जानकारी दी है। पुलिस अधिकारियों को पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को किसानों से मिलकर उन्हें पराली न जलाने के लिए मनाने को कहा गया है। भारतीय किसान यूनियन दकुंडा के महासचिव जगमोहन सिंह का कहना है कि पंजाब में कुल 5 लाख किसानों ने पराली खत्म करने वाली मशीनों के लिए आवेदन किया है, लेकिन सिर्फ 25 हजार को ही मशीन मिल पाई है। इस वजह से लोगों को पराली जलानी पड़ रही है।
दक्षिण मालवा का हिस्सा बठिंडा, फरीदकोट, मानसा, फिरोजपुर, मुक्तसर, मोगा और फाजिल्का में एक ही दिन में पराली जलाने के 861 मामले पाए गए हैं। पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर के मुताबिक, कोर्ट के आदेश के अगले दिन बुधवार को पराली जलाने के 2 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। इनमें से 42 फीसदी मामले अकेले दक्षिण मालवा के 7 जिलों से थे। इस सीजन में अब तक की बात करें तो पराली जलाने के मामले में संगरूर सबसे आगे है और फिरोजपुर दूसरे स्थान पर है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply