PM Modi MP Visit: ‘सुशासन को कुशासन में बदलने में एक्सपर्ट’, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला
PM Modi in Madhya Pradesh: पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के छतरपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, हम वो लोग हैं, जो भारत की माटी का ये चंदन माथे पर लगाकर गर्व से भर जाते हैं।फौलाद से भरी हुई बुंदेलखंड की मिट्टी में भी हमें यही प्रेरणा, यही शिक्षा, यही सामर्थ्य का संदेश मिलता है। लेकिन कांग्रेस ने न इस मिट्टी की ताकत समझी और न ही देश की आन-बान-शान बढ़ाने का काम किया।गुलामी की मानसिकता से भरी हुई कांग्रेस को न कभी देश का विकास समझ आया और न ही देश की विरासत से उसे कोई लेना-देना रहा।कांग्रेस की सरकार के लिए तो पूरा देश दिल्ली में ही खत्म हो जाता था।
पीएम मोदी ने कहा, योजनाएं घोषित होती थी- दिल्ली में।बड़े विदेशी नेता आते थे-दिल्ली में।बड़े कार्यक्रम होते थे-दिल्ली में। कांग्रेस के नेता जिन झुग्गियों में फोटो खिंचाकर वापस लौट आते थे।आज मोदी उन झुग्गियों में रहने वाले मेरे गरीब भाई-बहनों को पक्के घर बनाकर दे रहा है।जिन गरीब और कुपोषित बच्चों के साथ ये कांग्रेसी सज-धज कर फोटो खिंचवाते थे, आज उन बच्चों के पोषण की चिंता, गरीब मां का ये बेटा मोदी कर रहा है।
सुशासन को कुशासन में बदलने में एक्सपर्ट
पीएम मोदी ने आगे कहा,आज मुझे संतोष है कि गरीब के घर का चूल्हा मैंने बुझने नहीं दिया, मुझे संतोष है कि गरीब के बच्चों को रात में भूखा नहीं सोना पड़ा।जब ऐसी सेवा की जाती है, तो पुण्य अवश्य मिलता है।लेकिन इस पुण्य का हकदार मोदी नहीं बल्कि आप सभी हैं।क्योंकि ये आपके वोट की ही ताकत थी, जिसके कारण मोदी गरीबों का पेट भर सका। जैसे रिवर्स गियर में चलने वाली गाड़ी हमें पीछे ले जाती है, वैसे ही कांग्रेस भी रिवर्स गियर की एक्सपर्ट है।कांग्रेस सुशासन को कुशासन में बदलने में एक्सपर्ट है।
‘समझ जाइए कि कुछ तो गड़बड़ है’
कांग्रेस की हर योजना, हर पॉलिसी देश को पीछे ले जाने वाली होती है।कांग्रेस के लिए देश नहीं बल्कि उसका अपना स्वार्थ सर्वोपरि रहता है। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर न बनें, इसके लिए कांग्रेस ने भगवान राम को काल्पनिक बता दिया था।कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का भी विरोध किया था। कांग्रेस ने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति का भी विरोध किया था।मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई भारत की भाषाओं में हो, कांग्रेस इसका भी विरोध करती है। जब कांग्रेस सूरज और चांद लाने का वादा करे तो समझ जाइए कि कुछ तो गड़बड़ है।जब भी कांग्रेस बड़े वादे करे, ये मान लीजिए कि वो मीठा जहर देने की तैयारी कर रही है।देश के कई राज्यों में ऐसा हो चुका है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply