Kumar Vishwas Attack Allegations: कुमार विश्वास के हमले के दावे को पुलिस ने नकारा, अब कवि झाड़ रहे पल्ला
Kumar Vishwas Attack Allegations: मशहूर कवि और आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता कुमार विश्वास के बुधवार को किए गए एक ट्वीट से सोशल मीडिया से लेकर पुलिस विभाग तक हड़कंप मच गया। कुमार विश्वास ने दावा किया कि गाजियाबाद में उनके काफिले पर हमला किया गया और सुरक्षाकर्मियों को पीटा गया।
लेकिन कुछ देर बाद एक घायल डॉक्टर सामने आया और खुद को पीड़ित बताते हुए कहा कि साइड न देने पर उसकी पिटाई की गई है। अब शुरुआती जांच के बाद गाजियाबाद पुलिस ने भी कुमार विश्वास के आरोपों को गलत पाया है और कवि ने खुद को पूरे मामले से अलग कर लिया है। गाजियाबाद पुलिस ने बुधवार रात सोशल मीडिया पर एक संक्षिप्त बयान जारी किया और स्पष्ट किया कि कुमार विश्वास के काफिले पर हमला नहीं किया गया था, जैसा कि कवि ने दावा किया था।
पुलिस ने ट्विटर पर लिखा, 'आज संज्ञान में आए मामले में कुमार विश्वास के काफिले पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा किए गए हमले के संबंध में प्रारंभिक जांच में आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं, थाना इंदिरापुरम पुलिस आगे की जांच एवं कार्रवाई कर रही है।' चेहरे से टपकते खून के साथ डॉक्टर द्वारा लगाए गए मारपीट के आरोप और पुलिस के बयान के बाद सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास की घेराबंदी शुरू हो गई। जब लोगों ने उनसे सवाल पूछना शुरू किया तो पूर्व नेता बैकफुट पर नजर आए।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply