संकल्प को पूरा करने का समय...PHDCCI के वार्षिक सत्र में बोले अमित शाह- इस देश को हो गया था पॉलिसी पैरालिसिस

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विज्ञान भवन में PHDCCI के 118वें वार्षिक सत्र 2023 में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं 'उभरता भारत: यह सही समय है, सही समय है' विषय चुनने के लिए टीम को बधाई देता हूं।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, यह 25 साल संकल्प लेने का और संकल्प को सिद्धि में बदलने का समय है। हम ऐसा देश चाहते हैं जिसका स्वप्न प्रधानमंत्री मोदी ने हमें दिखाया है कि जब देश आजादी की शताब्दी मना रहा हो तब ऐसा कोई क्षेत्र न हो जहां भारत नंबर 1 न हो क्योंकि सबसे ज्यादा युवाओं का देश, सबसे ज्यादा आबादी वाला देश हमारा है।
उन्होंने आगे कहा कि,सबसे ज्यादा डॉक्टर, इंजीनियर आदि भी हमारे देश में हैं। मैं राइजिंग इंडिया थीम चुनने के लिए टीम को बधाई देता हूं, यही समय है, सही समय है। मैंने 2004 से 2014 तक भारत सरकार की सभी नीतियों का अध्य्यन किया।इस देश को पॉलिसी पैरालिसिस हो गया थालेकिन PM मोदी ने कई नीतियां बनाई। मेक इन इंडिया जिसका मज़ाक उड़ाया जाता था लेकिन आज पूरे विश्व भर में उत्पादन के क्षेत्र में हम ड्रीम डेस्टिनेशन बने हुए हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply