शोरूम में हुई 25 करोड़ की चोरी में पकड़े गए आरोपी, छत्तीसगढ़ से किए गए गिरफ्तार

Delhi News: रविवार को दिल्ली के ज्वेलरी शोरूम में हुई 25 करोड़ की चोरी में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इनके पास रिकवरी भी की है।छत्तीसगढ़ पुलिस ने चोरी करने वाले लोकेश श्रीवास को स्मृतिनगर से गिरफ्तार किया जिसके पास से दिल्ली के शोरूम के वो सोना और कैश बरामद हुआ जो चोरी हुए थे।
छत्तीसगढ़ पुलिस ने 18 किलो सोना और 12.50 लाख कैश बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने लोकेश के दूसरे साथी शिवा चंद्रवंशी को भी गिरफ्तार किया। जिसके पास से 28 लाख और ज्वेलरी माल बरामद हुए हैं। शिवा को कवर्धा से गिरफ्तार किया गया। वहीं अब पुलिस आरोपियों को दिल्ली ला रही है।
क्या था मामला
दरअसल, रविवार को दिल्ली के जंगपुरा में एक शोरूम से 25 करोड़ की चोरी हो गई थी। चोर छत काटकर शोरूम में घुसे थे। और चोरों ने 20 से 25 करोड़ के हीरे और सोने की ज्वेलरी चुरा ली थी। ये शोरूम उमराव सिंह और महावीर प्रसाद जैन का है।
शोरूम मालिक ने दी जानकारी
शोरूम मालिक ने बताया कि दुकान में हीरे और सोने के 20 से 25 करोड़ रुपये की ज्वेलरी रखी हुई थी। जंगपुरा का मार्केट सोमवार को बंद रहता है। इसलिए रविवार को शोरूम बंद करने के बाद जब वो मंगलवार को अपने शोरूम पहुंचे और देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि शोरूम में रखी पूरी ज्वेलरी गायब थी। शोरूम खाली देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply