Delhi Floods: यमुना में घटते जलस्तर के बीच फिर आ सकती है आफत की बारिश, जानें IMD का पूर्वानुमान
Delhi Floods: पिछले कुछ दिनों में ऐतिहासिक 208 मीटर के निशान पर बहने के बाद, यमुना का जल स्तर अब घटने लगा है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार रात 11 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 207.98 मीटर दर्ज किया गया है। फिलहाल यमुना का जलस्तर नीचे आ रहा है।
लेकिन रात 8 बजे हथनी कुंड बैराज से 57363 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) द्वारा 14 जुलाई को सुबह 11:30 बजे जारी नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, ओल्ड रेलवे ब्रिज (ORB) पर जल स्तर बढ़ने की उम्मीद है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 14 जुलाई को रात 10:00 बजे से 12:00 बजे के बीच 208.05 मीटर रहेगा और उसके बाद इसमें कमी आने की संभावना है।
वहीं शनिवार को शहर के लिए IMDके येल्लो अलर्ट जारी किया है। IMDने आने वाले 4-5 दिनों में दिल्ली में मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। वहीं शुक्रवार रात 9 बजे तक यमुना नदी का जलस्तर 208.07 मीटर दर्ज किया गया। CWCको उम्मीद थी कि 14 जुलाई (शुक्रवार) को रात 10:00 बजे से 12:00 बजे के बीच जलस्तर 208.05 मीटर रहेगा। लेकिन जल स्तर केन्द्रीय जल आयोग की अपेक्षा से भी फिलहाल अधिक तेजी से नीचे आया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply