Animal: मुझे कोई हिचकिचाहट नहीं , मैरिटल रेप सीन विवाद पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी
Animal: 1 दिसंबर 2023 को अभिनेता रणबीर कपूर और बॉबी देओल कीरिलीज हई क्राइम थ्रिलर ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है।मूवी में अभिनेता बॉबी देओल के खतरनाक रोल ने हर किसी को हैरान कर दिया है।बॉबी ने मूवी में एक मूक किरदार अबरार का किरदार निभाया है।जहां बॉबी के अभिनय की चारो तरफ तारीफ हो रही है तो वहीं मूवी में उनके मैरिटल रेप सीन को लेकर भी काफी विवाद हो रहा है।इस सीन की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है।वहीं एक इंटरव्यू में बॉबी ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।और इस सीन को लेकर अपनी बात ऱखी है।
मैरिटल रेप सीन पर बॉबी ने कही बात
मीडिया को इंटरव्यू के दौरान बॉबी ने बताया कि इस सीन को फिल्माते समय उन्हें कोई परेशानी नही हो रही थी। और बताया कि“जब से मैंने अपने किरदार के बारे में सुना, मुझे पता था कि बिना एक शब्द बोले भी मैं इसमें बहुत कुछ कर सकता हूं। सच में, बिना एक शब्द बोले मुझे एक तरह की एनर्जी मिली जिससे मेरे अंदर कुछ बाहर आ गया,'' बॉबी ने बताया कि, "जब मैं परफॉर्म कर रहा था तो मुझे किसी भी तरह की कोई हिचकिचाहट नहीं थी." अपने ग्रे किरदार के बारे में बात करते हुए, बॉबी ने बताया, “मैं बस इस किरदार को दर्शारहा था जो क्रूर है और वह अपनी महिलाओं के साथ इस तरह से व्यवहार करता है, वह ऐसा ही है. और इस तरह मैंने इसे पोट्रेट किया।
एनिमल बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गंदर
‘एनिमल’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शनकी बात करें तो मूवी ने रिलीज के महज 10 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस परही 430 करोड़ से अधिक की कमाई कर डाली है और अब इसका अगला टारगेट 500 करोड़ क्लब में शामिल होना है।वहीं वर्ल्डवाइड भी ‘एनिमल’ ने 660 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया और अब ये 700 करोड़ का आंकड़ा पार करने की ओर चल पड़ी है।फिहाल ‘एनिमल’ ने देश और दुनिया में धमाल मचाया हुआ है।अबदेखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे क्या कमाल और करती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply