RBI: ‘चलाया जा रहा गैरकानूनी कर्ज माफी का अभियान’, RBI ने लोगों को किया आगाह
Reserve Bank of India: अगर आप ने भी बैंकों से कर्ज लिया हुआ है और सोशल मीडिया पर कर्ज माफी के ऑफर आ रहे हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि ऐसे विज्ञापन फ्रॉड हो सकते हैं इसी सिलसिले में आरबीआई ने ग्राहकों को आगाह किया है और एक प्रेस रिलीज जारी की है।
आरबीआई ने प्रेस रिलीज में कहा है, गैरकानूनी तरीके से चलाये जा रहे ऐसे अभियान और विज्ञापनों के झांसे में आने पर लोगों को भारी फाइनेंशियल नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आरबीआई ने नागरिकों से ऐसे ऑफर देने वालों या अभियान चलाने वालों के खिलाफ कानून का पालन कराने वाले एजेंसियों यानि पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने को कहा है।
आरबीआई ने लोगों को किया आगाह
आरबीआई ने कहा, उसने ऐसे भ्रमित करने वाले विज्ञापन देखें हैं जो कर्ज लेने वालों को कर्ज माफ कराने का ऑफर दे रहे हैं। ऐसी इकाईयां प्रिंट मीडिया से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अभियान चला रही हैं। ऐसी रिपोर्ट हैं कि ये इकाईयां बगैर किसी अथॉरिटी के कर्ज माफी का सर्टिफिकेट देने के बदले में सर्विस या लीगल फीस चार्ज कर रही हैं। आरबीआई ने कहा है कि हमारे संज्ञान में ये भी आया है कि कुछ जगहों पर कुछ लोगों की तरफ से इसे लेकर अभियान चलाया जा रहा है जो कि बैंकों के अधिकारों को चुनौती देने का काम कर रहे हैं।
हो सकता है भारी नुकसान
आरबीआई ने आगे कहा कि ये लोग नागरिकों को कह रहे हैं कि बैंकों और वित्तीय संस्थानों को कर्ज वापस करने की जरुरत नहीं है। ऐसी घटनाएं वित्तीय संस्थानों की स्टैबिलिटी को चुनौती दे रही हैं साथ ही डिपॉजिटर्स के हितों की भी अनदेखी कर रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने आम लोगों को ऐसे झूठे और भ्रमित करने वाले विज्ञापनों के झांसे में ना आने की चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों के साथ जुड़ने से नागरिकों को भारी नुकसान भी हो सकता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply