‘...100 में से 90 सीटे कैसे आ सकती है’ बिहार चुनाव के नतीजों पर कुमारी शैलजा ने उठाए सवाल
Haryana News: हरियाणा के सिरसा लोकसभा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा अपने पिता स्वर्गीय दलबीर सिंह के मित्र बलदेव सिंह खारा के सौंवे जन्मदिन पर टोहाना पहुंची। इस दौरान शैलजा ने बलदेव सिंह को जन्मदिन की बधाई देकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कमाना की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कुमारी शैलजा ने राजधानी दिल्ली और उसके बाद जम्मू में हुए ब्लास्ट मामले पर कहा कि ऐसे मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष सब एकजुट हैं तथा इसमें तो कोई किसी से सवाल कर भी नहीं सकता।
उन्होंने कहा कि देश की रक्षा सुरक्षा के लिए मौजूदा सरकार जिम्मेदारी होती है और उसको अधिक पुख्ता करने की जरूरत है। शैलजा ने कहा कि दिल्ली के बाद कश्मीर में ब्लास्ट हुआ जो नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकारी एजेंसियों को इसके प्रति और सतर्कता बरतनी चाहिए। शैलजा ने बिहार चुनाव में आए परिणाम पर कहा कि एक पार्टी को 100में से 90सीटे कैसे आ सकती है, चुनाव के दौरान लुभावने नारे के साथ चुनाव में रुपए भी दिए गए। चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए यदि चुनाव पारदर्शी तरीके से नहीं होंगे तो लोकतंत्र पर भी असर पड़ता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply