Haryana News: केजरीवाल को मूलचंद शर्मा ने दी नसीहत, कहा- दिल्ली को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी
Haryana News: राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है इसको स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेवारी है, लेकिन एक दूसरे पर आरोप नहीं लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में हरियाणा के मुकाबले ज्यादा पराली जल रही है , पंजाब सरकार ने पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा अपने किसानों को सब्सिडी और प्रणाली प्रबंधन के लिए मशीन दे रहा है। हमने पराली जलाने वाले किसानों पर मुकदमे दर्ज किए हैं, उनके चालान भी हुए हैं। 1नवंबर से दिल्ली में हरियाणा से BS 6बसें ही जाएगी , सरकार के पास 2200 BS-6बसे हैं। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के लिए 375इलेक्ट्रिक बसें के टेंडर जारी किए हैं। यह बसें एनसीआर के 10जिलों में चलाई जाएगी। जनवरी तक यह बस ही सड़कों पर आ जाएगी , बसों को लेकर चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं।
‘नियमित भर्ती भी जल्दी की जाएगी’
मूलचंद शर्मा ने कहा कि हायर एजुकेशन मिनिस्टर मूलचंद शर्मा ने कॉलेजों में लेक्चरर की कमी को माना गया है। हरियाणा में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कॉलेजों में 2000लेक्चर और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती की जाएगी। नियमित भर्ती भी जल्दी की जाएगी। हरियाणा में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर परिवहन मंत्री ने कहा कि बीजेपी में बदलाव होते रहते हैं। बीजेपी अन्य पार्टियों की तरह नहीं है जहां कुछ चेहरे बदलकर आते हैं। बीजेपी में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को फल जरुर मिलता है
भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है- मूलचंद शर्मा
परिवहन मंत्री मूलचंद्र शर्मा ने कहा कि बीजेपी के सभी कार्यकर्ता और नेता पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष के बाद मुख्यमंत्री बदलने को लेकर कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया के बयान पर भी सावधान निशान साधा। उन्होंने कहा कि मूलचंद शर्मा ने कहा कि वह अब तक अपना एक जिला प्रधान बिना नहीं बना पाए हैं। उन्हें अपने ब्लॉक प्रधान का भी नहीं पता। अपनी प्रदेश कमेटी का भी नहीं पाता। जबकि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, इसका पन्ना प्रमुख तक है।
कांग्रेस पर तंज
मूलचंद शर्मा ने कहा कांग्रेस के आज जो हालात हैं उसे लगता है कि 2024में वह एक बार फिर केंद्र और हरियाणा में सत्ता से बाहर ही बैठेंगे, भाजपा दोनों जगह पर अपनी सरकार बनाएगी। कांग्रेस की सत्ता में आने के बाद चार उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर भी मूलचंद शर्मा ने दी प्रतिक्रिया
हुड्डा पर पलटवार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक पुराने नेता हैं, इस तरह का बयान कोई शख्स तब देता है जब उसको लगता है कि उसके हाथ से कुछ जा रहा है। हरियाणा में सिर्फ 4बिरादरी नहीं है , बहुत सारी बिरादरियां हैं। सभी को साथ लेकर चलना ही बीजेपी का मकसद है। उप मुख्यमंत्री तो तब बनाएंगे जब पहले एमएलए बनेंगे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply