'सपने देखना बुरी बात नहीं है लेकिन...', अखिलेश के भावी PM वाले होर्डिंग पर ओ.पी. राजभर का तंज
Akhilesh Yadav Poster To Be Future PM: लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के होर्डिंग्स-पोस्टर लगाए गए हैं। होर्डिंग में अखिलेश यादव को देश का भावी प्रधानमंत्री बताया गया है। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर होर्डिंग्स लगाए गए हैं, जिसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। यह होर्डिंग कथित तौर पर फखरुल हसन चांद द्वारा लगाया गया है।
आपको बता दें कि एक होर्डिंग में लिखा है कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर ही गुजरेगा। एक अन्य होर्डिंग में लिखा है, यूपी बदलेगा देश। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए अखिलेश यादव को 'देश का भावी प्रधानमंत्री' बताया है।
कांग्रेस और सपा के बीच तकरार
सपा मुख्यालय के बाहर लगे ये पोस्टर-होर्डिंग्स इसलिए चर्चा का विषय बन गए हैं क्योंकि विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A.इसे लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। मध्य प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर इन दिनों कांग्रेस और सपा के बीच तनातनी चल रही है। मामला इतना बढ़ गया कि अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। ऐसे में अखिलेश यादव का ये पोस्टर बहुत कुछ कह रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि इस तरह के होर्डिंग से बीजेपी को घेरने की योजना है।
वहीं पोस्टर लगाए जाने पर सुभासपा प्रमुख ओ.पी. राजभर ने कहा, "हर नेता का सपना होता है कि CM बने तो PM बन जाएं, सपना देखना बुरी बात नहीं है लेकिन उसके लिए काम करना पड़ता है जो इन्होंने नहीं किया।।। ये हंसी के पात्र बनते जा रहे हैं।"
सपा द्वारा अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बताते हुए पोस्टर लगाए जाने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, "यह कोई मुद्दा नहीं है।"
सपा प्रवक्ता ने क्या कहा?
पोस्टर लगाने को लेकर सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा, ''अखिलेश यादव का जन्मदिन 1 जुलाई को होता है, लेकिन उनके प्रति अपना प्यार और सम्मान व्यक्त करने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कई बार उनका जन्मदिन मनाते हैं। कार्यकर्ता उनका जन्मदिन मना रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता प्रार्थना कर रहे हैं कि अखिलेश यादव देश के पीएम बनें और लोगों की सेवा करें।''
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply