Gurugam Fire: डबल डेकर बस में लगी आग, खिड़की से कूदकर लोगों ने बचाई जान, 2 की मौत
Gurugam Fire: दिल्ली से सटे साइबर सिटीगुरुगाम में दिल्ली जयपुर हाईवे पर चलती बस में आग लग गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और साथ ही कई लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कर दिया।
जानकारी के अनुसार गुरुगाम में दिल्ली जयपुर हाईवे डबल डेकर बस जब दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लेन पर जा रही थी। तो गुरुग्राम सेक्टर 31 फ्लाईओवर पर अचानक से चलती बस में आग लग गई। जिसके बाद आनन फानन में खिड़की और दरवाजे पैसेंजर्स बाहर निकलने का प्रयास करने लगे। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और बाकी पैसेंजर्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खिड़की से कूदकर लोगों ने बचाई अपनी जान
दरअसल घटना बुधवार रात लगभग 9 बजे की जब दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाली लेन पर सेक्टर 31 फ्लाईओवर से गुजरती डबल डेकर बस में आग लग गई और धीरे धीरे बस आग के गोले में तब्दील हो गई। जिसके बाद बस में सवार लोग अपनी जान बचाने के लिए बस से खिड़की और दरवाजे के सहारे बाहर आने लगे । पुलिस के अनुसार इस हादसे में 2 लोगों की जान चली गई ओर बाकी घायल पैसेंजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply