HARYANA NEWS: बुर्जुगों के लिए हुड्डा ने किया बड़ा ऐलान, कहा- जनता वोट की चोट से बदला लेगी
HARYANA NEWS: हरियाणा के सोनीपत में अनुसूचित जाति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दीपेंद्र हुड्डा ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी sc समाज के लोगों के साथ भेदभाव कर रही है।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के समय जो एससी आयोग बनाया गया था उसे अब भाजपा कार्यकाल में भंग कर दिया गया है। एससी के खिलाफ होने वाले अत्याचार को लेकर 2014के मुकाबले मौजूदा समय दोगुना अत्याचार बढ़ गया है। हरियाणा प्रदेश देश में नंबर वन भी पहुंच गया है। गरीब आदमी के साथ सरकार का भेदभाव रवैया रहा है। वही दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि हरियाणा में आज नशे का प्रचलन बढ़ रहा है.. युवा अपराध की तरफ बढ़ रहा है और युवा अपना घर बार बेचकर विदेश की तरफ बढ़ रहा है। कांग्रेस पदाधिकारी को भविष्य में प्रमुखता से जिम्मेदारी देने का भी काम किया जा रहा है।
वहीं पिछले दिनों सोनीपत में कुमारी शैलजा द्वारा अनुसूचित जाति सम्मेलन करने के दौरान महेंद्र सिंह हुड्डा समर्थक के विधायक के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे और इसी को लेकर आज जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा पार्टी में सभी नेता अपने-अपने तरीके से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं। यह भी कहा कि हर कार्यक्रम में हर नेता उपस्थित नहीं हो पता है। यह किसी भी पार्टी या भारतीय जनता पार्टी में भी संभव नहीं हो पता। वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि जब आवश्यकता पड़ती है तो सभी एक बड़े मंच पर इकट्ठे भी हो जाते हैं। कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर उन्होंने यह कहा है कि एकजुट है।
जजपा पर कसा तंज
वही जननायक जनता पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा है कि उनकी पार्टी में इतनी ज्यादा फुट है कि जब डिप्टी सीएम किसी मंच पर होते हैं तो उनके विधायक नहीं पहुंचते हैं। सरकार होते हुए उनके विधायक स्टेज पर नहीं मिल रहे और वहीं उन्होंने एक बार फिर निशाना चाहते हुए कहा है कि बड़े स्तर पर कोई फुट है तो वह सरकार बीजेपी और जेजेपी में है।
बुजुर्गो के साथ एक के बड़ा धोखा हुआ है- हुड्डा
वही दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुढ़ापा पेंशन बढ़ोतरी को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा है कि पेंशन की बढ़ोतरी हरियाणा की जनता और बुजुर्गो के साथ एक के बड़ा धोखा हुआ है। उन्होंने कहा है कि जननायक के जनता पार्टी का जब बीजेपी पार्टी के साथ समझौता हुआ था तो उसे दौरान 5100पेंशन होने की बात कही थी। और 75%निजी क्षेत्र में हरियाणा के युवाओं को रोजगार देने की भी बात हुई थी। वहीं निशाना साधते हुए कहा है कि दोनों ही वायदे पूरे नहीं हुए है। और लोगों को उम्मीद थी कि ₹5100पेंशन होगी अब आखिरी उम्मीद पर सरकार ने ₹3000जनवरी से शुरू करने की बात कही है और यह हरियाणा की जनता के साथ एक छलावा है।
बुर्जुगों को लिए किया बड़ा ऐलान
वहीं दीपेंद्र हुड्डा ने दावा करते हुए कहा है कि अगली 1नवंबर 2024से पहले सत्ता परिवर्तन होगा और कांग्रेस पार्टी को हरियाणा में मौका मिलेगा। ₹6000अगली 1नवंबर से लागू कर दी जाएंगे। हरियाणा के बुजुर्गों को जो धोखा दिया गया है जनता उसे वोट की चोट से बदला लेगी।
किसानों को लेकर बोले हुड्डा
वहीं गन्ने की बढ़ोतरी को लेकर उन्होंने कहा है कि हरियाणा के किसान संगठनों का समर्थन करते हैं। वहीं कांग्रेस के सरकार में 193 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं बीजेपी पार्टी पर निशाना चाहते हुए कहा है कि बीजेपी की राज में बहुत कम बढ़ोतरी हुई है। काफी सालों में 60 से ₹65 की ही बढ़ोतरी की है और इसको लेकर किसानों में व्यापक रोष है। वहीं उन्होंने कहा है कि गन्ने की रिकवरी का अगर एक रेशों निकल जाए। कांग्रेस के वक्त के हिसाब से इस समय साढ़े 400 सौ रुपए गन्ने का रेट होना चाहिए।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply