Haryana News: पहले टमाटर हुआ था लाल, अब प्याज के दामों ने लोगों को रुलाया; पढ़े पूरी खबर
सिरसा: कुछ समय पहले जहां टमाटर ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया था। वहीं अब प्याज के रेट भी लोगों की आंखों में आंसू लाने लगे हैं। हरियाणा के सिरसा की सब्जी मंडी में प्याज 60 से 70 रूपये किलो की दर से बिक रहा है और इसके दाम और भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन प्याज के बगैर कोई भी सब्जी अधूरी होती है। इसलिए लोग प्याज खरीदने को मजबूर हैं।
सिरसा के लोग पहले 5 किलो प्याज लेते थे वो अब 2 किलो लेने लगे हैं यानि अब केवल मजबूरी में प्याज ले रहे हैं। सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आये लोगों का कहना है कि प्याज के रेट काफी बढ़ गए हैं लेकिन चूँकि प्याज के बिना कोई भी सब्जी नहीं बन सकती इसलिए प्याज खरीदना भी मजबूरी है। इसलिए पहले से आधी मात्रा में ही प्याज खरीद रहे हैं।
अभी और बढ़ेंगे प्याज के दाम
वहीं सब्जी विक्रेता विक्की ने बताया कि पीछे से ही प्याज महंगा आ रहा है मेन मंडी में 50-55 रूपये किलो प्याज मिल रहा है और वो इसे रीटेल में 60 रूपये किलो बेच रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्याज के रेट ज्यादा होने से लोग भी कम प्याज खरीद रहे हैं। विक्की ने बताया कि इससे उनका काम भी मंदा हुआ है और आने वाले दिनों में प्याज के दाम और भी बढ़ने की आशंका है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply