बेकाबू भीड़ के कारण राम मंदिर में एंट्री हुई बंद, RAF ने संभाला मोर्चा
Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला विराजमान हो गए हैं। आम जनता के लिए मंदिर को खोल दिया गया है। वहीं रामलला के दर्शन के लिए मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ा।सुबह 7 बजे से ही रामलला के दर्शन के लिए इतनी भीड़ उमड़ गई कि उसे संभालना मुश्किल हो गया। आलम ये हुआ कि पैरा मिलिट्री फोर्स को भी लगाना पड़ा। पौने नौ बजे के करीब प्रवेश बंद कर दिया गया, लेकिन बाहर निकलने का रास्ता खोला रखा गया। ये रास्ता बैरिकेटिंग लगा कर बंद किया गया। सिर्फ बाहर जाने दिया जा रहा है।
लेकिन अंदर जाने का रास्ता बंद है। स्थिति ये हो गई है कि मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों को हालात काबू में करना मुश्किल हो गया है। जिसके बाद रैपिड एक्शन फोर्स को मोर्चे पर लगाया गया। यही नहीं कण्ट्रोल रूम से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया है, ताकि स्थिति को संभाला जा सके। यहां तक की पुलिस भी मंदिर परिसर तक नहीं पहुंच पा रही है। दरअसल, श्रद्धालुओं को यह पता नहीं था कि मंदिर परिसर में क्या-क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं।
कम हो गए लॉकर्स
लॉकर की व्यवस्था है, लेकिन आज की भीड़ को देखते हुए वह भी कम लग रहा है। स्थिति को संभालने में फोर्स जुटी है। कहा ये जा रहा है कि दर्शन का टाइम भी बढ़ाया जा सकता है। दरअसल, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज पहला दिन है, जिसके चलते भी भीड़ बहुत ज्यादा है।
ट्रस्ट को रखना होगा इस बात का ख्याल
वहीं कई लोग ऐसे थे जो मोबाइल और अन्य सामान लेकर रामलला के दर्शन करने पहुंच गए, जिन्हें बिना दर्शन के ही वापस लौटना पड़ा। जाहिर तौर पर ट्रस्ट की तरफ से अब इस बात का ध्यान देना होगा कि बाकायदा वहां पर लिखा हो कि किस सामान के साथ वे दर्शन कर सकते हैं। साथ ही लॉकर की संख्या भी अधिक हो।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply