Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में ठंड हुई शुरु, 9 राज्यो में बारिश के आसार
Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में ठंड ने दस्तक दे दी है। वही पूरी एनसीआर में आज से कोहरा देखाई दे रहा है बता दे कि ठंड की शुरुआत होने से लोगो के दैनिक जीवन में काफी बदलाव देखनो को मिलेगा। इस बार गर्मी काफी अधिक मात्रा में पड़ी थी तो इस बार ठंड भी अधिक होने के आसार है। तो इन सब को म्ध्यनजर रखते हुए लोगो को ठंड से बचने के लिए उपाय करने होगे।
भारत के मौसम विभाग के मुताबित आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है।बता दे कि बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.4डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1डिग्री कम रहा। वही न्यूनतम तापमान 10.9डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 3डिग्री सेल्सियस कम रहा है।
तटीय राज्यों भारी बारिश की आशंका
IMDके मुताबित आज मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आधं प्रदेश, यनम तमिलानडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, तटीय ओडिशा, और माहे में अलग-अलग जगहो पर बिजली गिरने और आंधी के साथ बारिश होने की भी आशंका है।
IMDने कहा कि आज पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से सटे उत्तर-पश्चिम समुद्र में 50-60किमी। प्रति घंटे से लेकर 70किमी। प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी, ओडिशा और उससे सटे उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर 45-55किमी। प्रति घंटे से लेकर 65किमी। प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। तमिलनाडु, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी से सटे श्रीलंका के तटों पर 40-45किमी। प्रति घंटे से लेकर 55किमी.प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वही मछुआरों को इन इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
IMDके अनुसार पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव उत्तर से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है और इसके 16नवंबर की सुबह पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गहरे दबाव में तब्दील होने की संभावना है। इसके बाद यह उत्तर से उत्तरपूर्व की ओर मुड़ेगा और 17नवंबर की सुबह ओडिशा तट से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचेगा। इसके बाद यह 18नवंबर की सुबह बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम बंगाल तटों के पास पहुंचेगा। वहीं हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी श्रीलंका और आसपास के इलाके पर मौजूद है जो मध्य-क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है।
इस चक्रवाती परिसंचरण से बंगाल की खाड़ी पर बने डिप्रेशन से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक एक ट्रफ रेखा मौजूद है। जिससे इस इलाके में अधिक मात्रा में बारिश होने की उम्मीद है। 16 और 17 नवंबर को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। 16 से 18 नवंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में और 17 नवंबर को दक्षिण असम और पूर्वी मेघालय में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply