Delhi Road Accident: दिल्ली में भयानक सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 17 घायल
Delhi Road Accident: देश की राजधानी दिल्ली में बीती देर रात एक भयावह सड़क हादसा हुआ। जहां दो ट्रक आपस में भिड़ गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 14 लोग घायल हो गए। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।
बताया जा रहा है कि रात के वक्त कावड़ लेकर जा रही ट्रक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की रफ्तार भी काफी तेज थी जिसके चलते गाड़ी में बैठे सभी लोग क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों की चीख पुकार सुनने के बाद जब आसपास के लोग और वहां से गुजरने वाले लोग रुके तो पता चला कि इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। बाकी लोग जो घायल थे। वह सड़क पर ही लहूलुहान पड़े थे और बचाव के लिए चीख-पुकार मचा रहे थे।
आसपास के लोगों ने पुलिस को इस हादसे की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को पुलिस और एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह हादसा मुकरबा चौक से अलीपुर जाने वाले रोड पर हुआ है क्योंकि हाईवे रात के वक्त भी व्यस्त रहता है वाहनों की बड़ी संख्या में यहां आवाजाही रहती है। इसीलिए तुरंत पुलिस को इस बात की जानकारी दे दी गई। लेकिन दोनों गाड़ियों की रफ्तार इतनी तेज थी कि इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply