Delhi Yamuna Flood: दिल्ली में यमुना नदी ने लिया विकराल रूप, कई इलाकों में घुसा पानी
Delhi Yamuna Flood: दिल्ली में यमुना में लगातार जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। साथ ही यमुना के जलस्तर ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। दिल्ली रेल ब्रिज पर सुबह 6 बजे यमुना का जलस्तर 208.41 तक जा पहुंचा है। राजधानी ने यमुना में इतना पानी कभी नहीं देखा है। 1978 में यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर पहुंचा था। वर्तमान में दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 3 मीटर ऊपर पहुंच चुका है। तक़रीबन 5 दशक से अधिक के इतिहास में ये पहली बार है जब यमुना का जलस्तर इतना पहुंचा है।
केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के बाढ़-निगरानी पोर्टल के अनुसार, दिल्ली में पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जल स्तर बुधवार रात 10 से 11 के बीच 4 बजे 207.72 मीटर तक पहुंच गया है। इस बार यमुना ने 1978 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। अधिकारियो ने बताया कि दिल्ली में पिछले 2 दिनों से बारिश नहीं हुई है, यमुना मैं अधिकांश पानी हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से आ रहा है।
पिछले तीन दिनों में, दिल्ली में यमुना नदी के जल स्तर में तेजी से वृद्धि देखी गई है। रविवार सुबह 11 बजे 203.14 मीटर से शुरू होकर जलस्तर सोमवार शाम 5 बजे तक बढ़कर 205.4 मीटर हो गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया। यह उल्लंघन अनुमान से 18 घंटे पहले हुआ, जो स्थिति की गंभीरता को उजागर करता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply