AAP PROTEST: ‘...देश के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए’ अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
नई दिल्ली: चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इस प्रदर्शन में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल हुए। प्रदर्शन से पहले अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ता को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चंडीगढ़ में हमारी पार्टी का मेयर बने या उनके (BJP) पार्टी का, हमें फर्क नहीं पड़ता। पार्टियां आती-जाती रहती हैं, लेकिन देश के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। भाजपा ने चुनाव के साथ खिलवाड़ करना शुरू कर दिया है। अक्सर आरोप लगते थे कि भाजपा चुनाव गड़बड़ करके जीतती है। हम सुना करते थे कि भाजपा फर्जी वोट पड़वाती है लेकिन कभी सबूत नहीं मिला। चंडीगढ़ का चुनाव दिखाता है कि इनके(भाजपा) पाप का घड़ा भर गया था। जब पाप का घड़ा भर जाता है तो प्रकृति अपनी झाड़ू चलाती है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ चुनाव छोटा सा चुनाव था, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी उसमें चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई। ये चुनाव दिखाता है कि इनका पाप का घड़ा भर गया था।भगवान आसमान में बैठकर झाड़ू चलाता है।
इनका(भाजपा) बस चले तो चुनाव ही ना होने दें- भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "इनका(भाजपा) बस चले तो चुनाव ही ना होने दें और अगर कोर्ट के जरिए हमने चुनाव करवा भी लिए तो उसका निर्णय ऐसे ही होगा। फिर इतना पैसा क्यों खर्च किया जाता है? देश में चुनाव करवाने के लिए सीधा ही तानाशाही करार कर दी जाए। अगर 2024 में किसी तरह ये(भाजपा) आ गए तो नरेंद्र मोदी का नाम नरेंद्र मोदी नहीं रहेगा बल्कि नरेंद्र पुतिन बन जाएगा।
Leave a Reply