छत्तीसगढ़ के सुकमा में IED विस्फोट, CRPF के 2 जवान शहीद, कई के घायल होने की खबर

Sukma IED Blast: छत्तीसगढ़ के सुकमा इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सिलगेर इलाके में नक्सलियों द्वारा IEDब्लास्ट की खबर है। धमाके में घायल दो जवान शहीद हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जवानों के मूवमेंट के बीच नक्सलियों ने IEDब्लास्ट किया है। ट्रक को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने IEDलगाया था। फिलहाल जवानों ने इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है।
सिलगेर से पुरवटी जाने वाली सड़क पर नक्सलियों ने IEDब्लास्ट किया। विस्फोट की चपेट में कई सैनिक आ गये। 2 घायल जवानों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। फिलहाल बाकी घायल जवानों का इलाज किया जा रहा है।
इलाके में जारी है सर्चिंग
घटना की जानकारी देते हुए एएसपी आकाश राव ने बताया कि रविवार दोपहर सुकमा जिले के झगरगुंडा इलाके में कैंप सिलगे और टेकरगुडम के बीच तिमापुर के पास सुरक्षा कार्य में लगे वाहनों को नक्सलियों ने निशाना बनाया। IED ब्लास्ट किया गया है। इस दौरान गाड़ी में मौजूद 201 कोबरा बटालियन के ड्राइवर विष्णु और कांस्टेबल शैलेन्द्र शहीद हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन की टीम पहुंची। दोनों शहीद जवानों के शव मौके से निकाल लिए गए हैं। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply