Chhattisgarh Election 2023: ‘कांग्रेस सरकार में अंधाधुंध धर्म परिवर्तन हुआ है’, छत्तीसगढ़ में गरजे अमित शाह
Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव हो गया है वहीं दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को होना है। इसी बीच गृहमंत्री छत्तीसगढ़ के जशपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और बघेल सरकार पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा, छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव हो गया है, इसमें कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया है।
यह निश्चित हो गया है कि आने वाले दिनों में यहां भाजपा की सरकार बनने जा रही है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को कांग्रेस अटका रही थी, लटका रही थी, भटका रही थी।लेकिन नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने और उन्होंने राम मंदिर का भूमिपूजन भी किया और 22 जनवरी, 2024 को राम जन्मभूमि पर प्राण प्रतिष्ठा भी करने वाले हैं।
कांग्रेस पर बोला हमला
अमित शाह ने कहा कि यही नहीं, भाजपा ने यहां अपने घोषणा पत्र में कहा है कि जिनके पास बीपीएल कार्ड है, उन सभी को बारी-बारी से अयोध्या दर्शन कराने का काम भाजपा सरकार करेगी। कांग्रेस सरकार में अंधाधुंध धर्म परिवर्तन हुआ है।मैं आपको वादा करके जाता हूं, यह जूदेव जी की भूमि है, हम यहां कहीं भी आदिवासी भाई-बहन का धर्म परिवर्तन उनकी ईच्छा के खिलाफ नहीं होंगे देंगे।यहां कांग्रेस की सरकार ने 5 साल सिर्फ भ्रष्टाचार और घोटाले किए हैं।
गृहमंत्री ने की बड़ी घोषणा
गृहमंत्री ने आगे कहा,हमने तय किया है कि यहां सरकार बनने के बाद हम हर माता-बहन को 12 हजार रूपए हर साल देने का काम करेंगे। अगर एक घर में दो विवाहित महिलाएं होंगी तो 24,000 मिलेगा।भूपेश बघेल सरकार ने महादेव ऐप से जुड़कर सट्टा खेलने का काम किया। इन्होंने महादेव को भी नहीं छोड़ा।आज पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है-सट्टे पे सट्टा, कर रहा भूपेश कक्का।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply