Moody's ने भी माना भारतीय अर्थव्यवस्था का दम, बरकरार रहेगी 6.7 फीसदी की विकास दर
Moody's On India GDP: वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था उल्लेखनीय लचीलापन दिखा रही है। ऐसा हम नहीं कह रहे,वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज के सर्वे में दिख रहा है। मूडीज ने ठोस घरेलू मांग को देखते हुए भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान 6.7 फीसदी पर बरकरार रखा है। मूडीज का मानना है कि देश में मजबूत घरेलू मांग के चलते निकट भविष्य में भी विकास की रफ्तार जारी रहेगी।
जून तिमाही में भारत की आर्थिक विकास दर 7.8 फीसदी रही। जबकि मार्च तिमाही में यह 6.1 फीसदी थी। मूडीज ने कहा, "हमें उम्मीद है कि भारत की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर 2023 में लगभग 6।7 प्रतिशत, 2024 में 6.1 प्रतिशत और 2025 में 6.3 प्रतिशत बढ़ जाएगी।" प्रतिकूल वैश्विक आर्थिक पृष्ठभूमि के कारण निर्यात कमजोर रह सकता है। मूडीज ने अपने 'ग्लोबल मैक्रोइकॉनॉमिक आउटलुक-2024-25' में कहा कि घरेलू मांग में निरंतर वृद्धि भारत की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ा रही है। मजबूत घरेलू खपत, ठोस पूंजीगत व्यय और सेवा क्षेत्र की तीव्र गतिविधि के कारण देश की आर्थिक वृद्धि मजबूत रही है।
ग्रामीण मांग में सुधार हो रहा है
एक रिपोर्ट के मुताबिक, मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मजबूत वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह, बढ़ती वाहन बिक्री, बढ़ता उपभोक्ता विश्वास और दोहरे अंक की ऋण वृद्धि से संकेत मिलता है कि मौजूदा त्योहारी सीजन के बीच शहरी उपभोग मांग मजबूत रहेगी। जुझारू बने रहेंगे। हालाँकि, ग्रामीण माँग, जो सुधार के शुरुआती संकेत दिखा रही है, असमान मानसून के कारण चिंता का विषय बनी हुई है। इससे फसल उत्पादन और कृषि आय में कमी आ सकती है।
RBIसतर्क रुख अपनाएगा
मूडीज ने कहा कि मुख्य मुद्रास्फीति भी अगस्त में 4.8 प्रतिशत से कम होकर 4.5 प्रतिशत हो गई, लेकिन असमान मौसम और भूराजनीतिक अनिश्चितता के बीच खाद्य और ऊर्जा की कीमतों में संभावित वृद्धि के कारण उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के बढ़ने का जोखिम था। रिजर्व बैंक सतर्क रुख अपनाएगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply