Supreme Court New Judges: कौन हैं Supreme Court के तीन नए जज, जिनकी हुई नियुक्ति
Supreme Court New Judges: गुरुवार को सुप्रीम ने 3 नए जज नियुक्त कर दिए। इसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट में 34 न्यायधीशों की संख्या पूरी हो गई। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इन जजों की घोषणा की। ये तीन नए जज दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा, राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह और गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संदीप मेहता हैं।
बात की जाए जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की तो जस्टीस सतीश चंद्र शर्मा दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं। यही नहीं सतीश चंद्र शर्मा तेलंगाना उच्च न्यायालय में भी चीफ जस्टिस भी रह चुके हैं। सतीश चंद्र शर्मा का जन्म 30 नवंबर 1961 को हुआ था। सतीश चंद्र काफी कम उम्र में मध्य प्रदेश के वकील बन गए उन्हें 18 जनवरी 2008 को एमपी हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
रह चुके हैं हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस
वहीं जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह राजस्थान हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस का पद संभाल चुके हैं। जस्टिस ऑगस्टिन पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के भी जज रह चुके हैं। 30 मई 2023 को जस्टिस ऑगस्टिन को राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में पदोन्नीत किया गया था।
रह चुके हैं गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
बात करें जस्टिस संदीप मेहता की तो संदीप मेहता गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं। 30 नवंबर 2011 को जस्टिस संदीप मेहता को राजस्थान हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके साथ ही वह इस साल 15 फरवरी से गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हैं। जस्टिस मेहता ऑल इंडिया हाईकोर्ट जजों की सीनियॉरिटी लिस्ट में 23वें नंबर पर हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply