HARYANA NEWS: डबवाली के रास्ते से पंजाब भी जीतेंगे हरियाणा के प्रभारी, ‘हमें मोदी जैसा प्रधानमंत्री चाहिए’
डबवाली: त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के हरियाणा प्रभारी व राज्यसभा सांसद बिप्लब कुमार देब ने डबवाली अनाज मंडी में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में शिरकत की।इस दौरान उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि आज हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। हम विश्व में पांचवें नंबर पर है।जबकि पाकिस्तान भीख मांग रहा है। पाकिस्तान का युवा कहता है कि हमें मोदी जैसा प्रधानमंत्री चाहिए।
बिप्लब कुमारने कांग्रेस के पर निशाना साधते हुए कहा कि 65साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। नरेंद्र मोदी ने महज नौ साल में वो कर दिखाया, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी।उन्होंने कहा कि विरोधी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये दल मोदी हटाओ के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि देश पूछ रहा है कि मोदी को क्यों हटाएं? देब यहीं नहीं रुके वे खुलकर बोले कि ये मोदी से इसलिए तंग है कि बिहार में चारा घोटाला करने वालों को जेल भेज दिया, दिल्ली में केजरीवाल है, उसके दो मंत्री घोटाले में जेल चले गए। तामिलनाडु में एक मंत्री मनी लांड्रिंग केस में बंद है। महाराष्ट्र में पूरा खानदान भाजपा में आ गया। बाप-बेटी बचे हैं। भ्रष्टाचार में फंसे लोग मोदी हटाओ का नारा दे रहे हैं। जबकि देश की 140करोड़ जनता मोदी को चाहती है।
बिप्लब कुमारने हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंद्र सिंह हुड्डा को आड़े हाथों लेते हुए कहा हुड़डा काफिले के साथ निकलते हैं। वे कहते-फिरते हैं, कि ये करेंगे, वो करेंगे। उनसे सवाल है कि जब उनका राज था 10साल, उस समय तो कुछ कर नहीं पाए, पेंशन भी देते थे तो 500रुपए अब जब हमनें पर्ची-खर्ची सिस्टम खत्म किया है तो वे पहले वाली भ्रष्ट व्यवस्था को लागू करने की बात कहते घूम रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता में आती थी। लेकिन अब वक्त बदल गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में इंदिरा गांधी, फिर राजीव गांधी, सोनिया, राहुल, प्रियंका, फिर उसके बच्चे आएंगे। वहां अन्य कोई कार्यकर्ता नेता नहीं बन सकता। सिर्फ भाजपा है यहां एक चाय वाला भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply