Bihar News: साढ़े तीन फीट का दूल्हा, 4 फीट की दुल्हन, चर्चा का विषय बनी ये अनोखी शादी
छपरा: बिहार के छपरा जिले में ये कहावत जोड़ियां भगवान तय करता है और सबका जोड़ा तय है। यहां पर ये कहावत बिलकुल सही साबित हुई। अपनी शारीरिक बनावट के कारण लेरुआ निवासी सतेंद्र सिंह के बेटे रोहित जिसकी लंबाई मात्र साढ़े तीन फीट यानी 42 इंच है कि शादी नहीं हो रही थी लेकिन भगवान के घर देर है अंधेर नहीं।
ये कहावत बिल्कुल सच्च सबित हुई और करीब साढ़े तीन फीट के रोहित ने बनियापुर के ख़बसी निवासी 4 फीट की दुल्हन नेहा के साथ सात फेरे लेते हुए विवाह रचाया। इस शादी से दोनों ही पक्ष के लोग काफी खुश दिखाई दे रहे थे। आशीर्वाद देते समय दोनों पक्ष के रिश्तेदार सभी खुश दिख रहे थे। दूल्हे के बड़े भाई अमर कुमार ने बताया कि रोहित की ऊंचाई काफी कम होने के कारण उन्हें कई तरह के उपहास और प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता था। उन्होंने बताया कि रोहित मढौरा के जवाहरलाल नेहरू कालेज से इंटर की पढ़ाई की है और कंपाउंडरी के कार्य में निपुण भी है।
उधर दुल्हन नेहा के भाई शैलेश ने बताया कि उन्हें रोहित के बारे में सूचना मिली और तब दोनों ही पक्ष के लोगों ने शादी की तिथि मुकर्रर कर इस शादी को संपन्न कराया। नेहा फिलहाल पांचवी तक पढ़ी है। इस मौके पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष से दर्जनों पुरुष महिला और बच्चे रिश्तेदार परिजन मौजूद थे। शादी के बाद दूल्हा दुल्हन ने बड़ो का आशीर्वाद लेने के बाद गढदेवी मंदिर में माता का भी आशीर्वाद लिया और पूजा अर्चना कर माता से नए सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद मांगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply