Bihar News: लालू ने तेजप्रताप को दी सलाह, लोकसभा चुनाव को लेकर कही बड़ी बात
पटना: बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव के आवास पर छात्र राजद भारत की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी शामिल हुए। इस मौके पर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बाबा साहब के विचारों वाले दल INDIA के तहत एकजुट हो रहे। हमलोग जल्द ही महाराष्ट्र में इकठ्ठा होने वाले हैं। बिहार में कांग्रेस, जदयू और राजद एक साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। 2024का चुनाव नजदीक आ गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में एक उम्मीदवार के खिलाफ एक खड़ा होगा। लोकसभा चुनाव INDIA बनाम NDA होगा। हमलोग महाराष्ट्र में इस पर चर्चा करेंगें। दिल्ली मैं जा रहा हूं। मतभेद भुलाकर एकजुट रहना है। पंचायत स्तर पर छात्र नौजवान पूरे देश में घूमे।
लालू प्रसाद ने कहा किनरेन्द्र मोदी संविधान को मिटाना चाहते हैं। लेकिन देश की अखंडता को हम मिटने नहीं देंगे। पंचायत स्तर पर बाबा साहब के विचारों तक पहुँचाया गया। अब बूथ स्तर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को देश को बचाना हैं। इसे युवाओं को आजादी की लड़ाई की तरह ही लड़ाई लड़नी है। लोग जेल के अंदर जाते हैं बाहर आते हैं। जेल की परवाह नहीं करते। देश के ताने बाने को बरकरार रखना है।
वहीं लालू प्रसाद ने तेजप्रताप यादव को सलाह देते हुए कहा की उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और झारखण्ड में DSS का कार्यक्रम कराया जाए। RSS वाले आप लोगों से घबराते हैं। वहीं लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार में सूखा पड़ गया है। किसानों को खेती करने में परेशानी हो रही है। इसके मद्देनजर बिहार सरकार ने राहत का ऐलान किया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply