Royal Enfield ने लॉन्च की Bullet 350 की नई जनरेशन, इंजन के साथ मिलेगा जबदस्त कलर कॉम्बिनेशन
Royal Enfield Bullet 350: मोटरसाइकिल की जानी मानी कंपनी रॉयल एनफील्ड ने भारत में बुलेट 350 की नई जनरेशन को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक का इंतजार भारतीय बाजार में बेसब्री से किया जा रहा था। नई बाइक में कुछ एसथेटिक और मैकेनिकल बदलाव हुए हैं। बुलेट 350 भारत में सबसे पुराने चलने वाले बाइक मॉडल में से एक है।
नई पीढ़ी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 को तीन कलर वेरिएंट - मिलिट्री रेड और ब्लैक, स्टैंडर्ड मैरून और ब्लैक और ब्लैक गोल्ड में बेचा जाएगा। मिलिट्री कलर सबसे किफायती है जिसकी कीमत 1.73 लाख है, इसके बाद स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत 1.97 लाख है, जबकि टॉप-स्पेक ब्लैक गोल्ड वेरिएंट की कीमत 2.16 लाख है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम, भारत हैं। भारत में नई बुलेट 350 के लिए बुकिंग अब शुरू हो गई है।
ये है इसकी खासियत
नई 2023 बुलेट 350में 349cc एयर-ऑयल कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो मीटियर, क्लासिक और हंटर 350मॉडल में पहले से मौजूद है। जोकि बाइक को 6,100 rpm पर 20.48 bhp और 4,000 rpm पर 27 NM का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। नई बुलेट 350 में क्लासिक बुलेट 350 वाली डिजाइन को बरकरार रखते हुए, नई हेडलाइट और टेललाइट दी गई है।
फ्रेम, इंजन, सीट डिज़ाइन में हुए बदलाव
इसके अलावा इसके फ्रेम, इंजन के साथ साथ सीट डिज़ाइन, हैंडल, रियर फेंडर आदि में काफी कुछ बदलाव देखने को मिलता हैं। वहीं क्लासिक 350 बुलेट से लिए गए नए चेसिस सेटअप के साथ, नई बाइक में एलसीडी स्क्रीन, नया हैंडलबार, स्विचगियर और यूएसबी पोर्ट के साथ-साथ, नया डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है। टॉप-स्पेक वैरिएंट में बाकी पार्ट्स के साथ ब्लैक-आउट इंजन भी दिया गया है। इस नई बुलेट में अगले पहिये पर 300 mm डिस्क ब्रेक और पिछले पहिये पर 270 mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply