HARYANA NEWS: महिला पुलिकर्मियों को अपनी ही सुरक्षा का हो रहा खतरा!, कभी भी हो सकता है हादसा
SONIPAT NEWS: हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में महिला थाना पुलिस अपनी ही सुरक्षा को लेकर डर के साये में नौकरी कर रही है। चार्जर बिल्डिंग को बांस के सहारे रोकने का प्रयास किया जा रहा है। जर्जर छत टूट कर गिर रही है जान जोकि में डालकर गोहाना महिला थाना पुलिस अपनी ड्यूटी कर रही है वहीं मामले को लेकर अनिल बी ने जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की बात कही है और हरियाणा भर से जर्जर थानों की रिपोर्ट मांगी है।
प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा का दंभ भरने वाली महिला पुलिस की सुरक्षा खुद राम भरोसे चल रही है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सोनीपत में अलग-अलग महिला थाने स्थापित किए गए हैं। जहां महिलाओं से जुड़े हुए अपराध को लेकर महिलाओं के मामलों में सुनवाई होती है लेकिन सोनीपत के गोहाना विधानसभा क्षेत्र में महिला थाना किसी खंडहर से कम नहीं है। थाने की बिल्डिंग जर्जर हालत में हो गई है। छत से ईंट और मिट्टी नीचे गिर रही है।
हालात इतने बदहाल हैं कि बारिश के दिनों में थाने की छत टपकने लगती है। ऐसे जर्जर हालत होने के बावजूद भी बिल्डिंग को कंडम घोषित नहीं किया गया है शायद पुलिस महकमा किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। वहीं कंडम हालात के चलते प्रतिदिन अलग-अलग मामलों में शिकायतकर्ता हुई महिलाएं भी पहुंचती हैं। महिला पुलिस कर्मियों के साथ- साथ स्थानीय महिलाओं की भी जान जोखिम में रहती है। वही कंडम बिल्डिंग के बारे में महिला थाना और कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
हालांकि पूरे मामले में गृहमंत्री अनिल विज ने महिला थाने की कंडम हालात पर कहा है कि सभी थानों को ठीक किया जाएगा, हमने रिपोर्ट मंगवाई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply