Asia Power Index:दुनिया की तीसरी विश्वशक्ति बना भारत, जानें कैसे जापान से निकला आगे?
Third Powerful Country India: भारतवासियों के लिए बुधवार यानी 25सितंबर को खुशखबरी आई। खुशखबरी ये भारत ने जापान को शक्तिशाली देशों के मामले में पीछे छोड़ दिया है। भारत अब तीसरे पायदान पर आ गया है। एशिया पावर इंडेक्स की तरफ से पेश की गई रिपोर्ट में यह बताया गया है।
बुधवार यानी 25सितंबर को सूचना प्रसारण मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय ने बताया कि भारत स्थिति पहले से बेहतर हुई है। भारत के तेज आर्थिक विकास, युवा जनसंख्या का विस्तार की वजह से स्थित अच्छी हुई है। मंत्रालय ने कहा कि ये भारत की दुनियाभर में बढ़ रही साख को दर्शाता है। बता दें कि एशिया पावर इंडेक्स की शुरुआत साल 2018में लॉवी इंस्टीट्यूट द्वारा की गई थी।
इन वजह से बढ़ी भारत की साख
सूचना प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्रिय ताकतों की सूची में भारत की स्थिति बेहतर हो रही है। भारत के उछाल में सबसे अहम फैक्टर इसका आर्थिक विकास रहा है। मंत्रालय ने कहा कि भारत ने कोरोना महामारी के बाद जबरदस्त रिकवरी की है। जिसकी वजह से भारत की आर्थिक क्षमताओं में 4.2अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश के आर्थिक विकास में जनसंख्या ने अहम भूमिका निभाई है। मंत्रालय ने कहा कि आर्थिक वृद्धि दर के चलते भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
युवाओं की फैज भारत की ताकत
बता दें कि एशिया पावर इंडेक्स के अनुसार भारत को चीन और नेपाल से ज्यादा फायदा हुआ है। इसका सबसे बड़ा कारण है जनसंख्या वृद्धि होना। बता दें कि चीन और जापान बुजुर्ग होती जनसंख्या से जूझ रहा। वहीं, भारत के पास युवा जनसंख्या की फौज है। जो आने वाले दशकों में भारत को मजबूती देती रहेगी। क्वाड और अन्य संगठनों में भी भारत का प्रभाव बढ़ा है। बता दें कि एशिया पावर इंडेक्स में देश की ताकत का आकलन उनकी आर्थक क्षमता, सैन्य क्षमता के आधार पर किया जाता है। इसके अलावा भविष्य के संसाधन, आर्थिक साझेदारी, रक्षा नेटवर्क को भी ध्यान में रखा जाता है।
Leave a Reply