Haryana: PM Modi ने हरियाणा को दी बड़ी सौगात, 15 रेलवे स्टेशनों का होगा आधुनिकीकरण
Amrit Bharat Station Yojana: 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत PMModi ने देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने हरियाणा को बड़ी सौगात दी है। हरियाणा में 15 रेलवे स्टेशन को आधुनिकीकरण से जोड़कर पुनर्विकास किया जाएगा। इसके साथ ही पहले चरण में हरियाणा के सोनीपत स्टेशन पर भी एयरपोर्ट की तर्ज पर सारी सुविधाएं तैयार की जाएंगी वही सोनीपत का रेलवे स्टेशन इको ग्रीन फ्रैंडली के तौर पर तैयार होगा तो वही सोनीपत के लोगों को लिफ्ट और अन्य आधुनिक के कई प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी।
सोनीपत रेलवे स्टेशन का बदलेगा कायाकल्प
कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाले सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि आज केंद्र सरकार के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व काम हुए हैं।सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि सोनीपत रेलवे स्टेशन पर 29 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे और एयरपोर्ट की तर्ज पर स्टेशन पर संचालित सीढ़ियां शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, वाईफाई की सुविधा दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष प्रबंध और दूसरी मूलभूत सुविधाएं की जाएंगी। जानकारी के मुताबिक के स्टेशन का शहर के सिटी सेंटर के रूप में विकास होगा और वहां पर फूड कोर्ट, चिल्ड्रन प्ले एरिया यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्रवेश और निकास अलग-अलग द्वार होंगे। एग्जीक्यूटिव लॉन्ज समेत कनेक्टिविटी के मल्टी मॉडल एकीकरण से पुनः विकसित स्टेशन बनेंगे ।जो सामाजिक और आर्थिक तौर पर प्रगति का केंद्र भी बनेंगे।
जींद को भी मिली बड़ी सौगात
इसके साथ ही पीएम मोदी ने जींद को भी बड़ी सौगात दी है आजादी मिलने से पहले देश में अंग्रेजी हुकूमत द्वारा आने-जाने की सुविधा के लिए दिल्ली फिरोजपुर रेलवे लाइन पर जींद रियासत के जींद व नरवाना के रेलवे स्टेशनों का निर्माण कराया गया था। अब इन जगहों पर आजाद भारत के सपनों के नए रेलवे स्टेशन भवन बनाए जाएंगे। और 25.25 करोड़ से अधिक की राशी प्रत्येक स्टेशन के नव निर्माण के लिए खर्च की जाएगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन स्टेशनों के निर्माण को झंडी देते हुए वर्चुअल तरीके से शिलान्यास किया। इसके लिए रेलवे की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया और स्टेशन का पूरा डिजाइन समेत लेआउट दर्शाया गया ।अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत दिल्ली मंडल के 14 रेलवे स्टेशनों का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा इनमें जिला के जींद व नरवाना दोनों रेलवे स्टेशन का 50 करोड़ रुपए की राशि से कायाकल्प किया जाएगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply