'आपके लिए सही जगह यही है', अमित शाह ने अजित पर दिया बड़ा बयान
New Delhi: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूणे में रविवार को NCP नेता अजित पवार को लेकर कहा की आपने यहां आने में बहुत दैर कर दी, आपके लिए ये जगह सही है। अजित पवार पिछले महीने BJP और सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना के गठबंधन में शामिल होकर नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) का हिस्सा बन गए।
अमित शाह ने भाषण की शुरुआत करते हुए सबसे पहले अजित पवार को उप मुख्य्मंत्री बनने के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मौजूद थे। अमित शाह ने कहा, 'में पहली बार अजित पवार के साथ मंच पर बैठा हूं। अजित पवार अभी सही जगह और योग्य जगह पर बैठे है। यहां आने तक अजित पवार आपने काफी लेट कर दिया।'
पूरा किया गरीबों का सपना
केंद्रीय मंत्री ने अपने भाषण में आगे कहा कि देश में लोगों का सपना है, उनका अपना घर बन जाए, उनके घर में बिजली आ जाए। एक गरीब के मन में जो भी सपना होता है वो सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 साल में पूरा किया। उन्होंने कहा कि गरीब काम करना चाहता है, लेकिन उसके पास पूंजी नहीं है, इसका जवाब सहकारिता आंदोलन है। सहकार से समृद्धि का मतलब है छोटे से छोटे व्यक्ति को मौका प्रदान करना। इस मंत्रालय से जनता को मौका मिलेगा।
सहकारी क्षेत्र पर ध्यान देंगे
आधिकारिक तौर पर, भाजपा और सरकार ने संकेत दिया कि शाह सहकारी क्षेत्र को एक मजबूत और टिकाऊ मॉडल बनाने के लिए आवश्यक सुधारों पर ध्यान देंगे। “इस पहल का मुख्य उद्देश्य पूरी तरह से कागज रहित अनुप्रयोगों को लागू करना, सॉफ्टवेयर के माध्यम से बहु-राज्य सहकारी सोसायटी अधिनियम (एमएससीएस अधिनियम) और नियमों का स्वचालित अनुपालन सुनिश्चित करना, व्यापार करने में आसानी बढ़ाना, डिजिटल संचार को सक्षम करना, पारदर्शी प्रसंस्करण सुनिश्चित करना है। और विश्लेषण और प्रबंधन सूचना प्रणाली में सुधार करना।”
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply