हरियाणा-पंजाब में बाढ़ से 55 की मौत, 30 हजार से ज्यादा लोगों को किया गया रेस्क्यू
Haryana & Punjab Flood:इस हफ्ते की शुरुआत में भारी बारिश से प्रभावित पंजाब और हरियाणा में कई इलाकों से बाढ़ का पानी कम होना शुरू हो गया है, शनिवार को दोनों राज्यों में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी रहे।पंजाब के 14 और हरियाणा के 13 जिले हाल ही में हुई बारिश के कारण ज्यादा प्रभावित हुए हैं। जिसके चलते दोनों राज्यों में बारिश से संबंधित घटनाओं में अब तक 55 लोगों की मौत हो गई है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार,हरियाणा में बारिश से संबंधित घटनाओं में कुल 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि पंजाब में मरने वालों की संख्या 29 है।पंजाब के विभिन्न बाढ़ प्रभावित जिलों में 25,000 से अधिक लोगों को और हरियाणा में 5,300 से अधिक लोगों को जलमग्न इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज पर प्रवाह दर शाम 6 बजे 53,370 क्यूसेक और रात 8 बजे 54,619 क्यूसेक थी।
इस बीच, शनिवार को पंजाब के मनसा जिले में घग्गर नदी में दो दरारें आ गईं, जिसके बाद हरियाणा की सीमा से लगे कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।अधिकारियों ने कहा कि पहली दरार बुढलाडा में चांदपुरा बांध के पास एक तटबंध में और दूसरी सरदुलगढ़ क्षेत्र के रोरकी गांव में हुई।
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने शनिवार को फरीदाबाद जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। चौटाला ने ट्रैक्टर पर मंझावली का दौरा किया और मोहना-बागपत पुल के पास और नाव पर बागपत क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया।
संगरूर के उपायुक्त जितेंद्र जोरवाल ने कहा कि मूनक में कम से कम 20 गांवों में बाढ़ का पानी अभी भी है, हालांकि पानी का स्तर कम होना शुरू हो गया है और रविवार तक और कम हो जाएगा। जोरवाल ने कहा कि उन्होंने खनौरी और मूनक के बाढ़ प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत कार्यों और निकासी कार्यों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply