राजस्थान में हुई 3 नए जिलों की घोषणा, सीएम गहलोत ने किया ऐलान
Rajasthan: राजस्थान में आने वाले महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको राज्य में सियासी पारा बढ़ा हुआ है। इसी बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सियासी पारी खेलते हुए। राज्य में तीन नए जिले बनाने की घोषणा कर दी है। सीएम गहलोत ने गौ सेवा सम्मेलन में सुजानगढ़, मालपुरा, कुचामन को नए जिले बनाने का ऐलान किया है।
अशोक गहलोत ने कहा कि हम रामलुभाया कमेटी को ये तीन नए जिले बनाने का प्रस्ताव भेज रहे हैं। बाकी क्षेत्रों से आई हुई मांगों के बारे में भी हम परीक्षण करवाएंगे। कुचामन और नावां क्षेत्र के लोग अलग जिले बनाने की मांग कर रहे थे। सुजानगढ़ के विधायक और स्थानीय लोग भी लंबे समय से मांग कर रहे थे, इसके लिए धरने दिए प्रदर्शन किए।
अशोक गहलोत ने कही ये बात
अशोक गहलोत ने आगे कहा कि हमारे ऊर्जा मंत्री रहे डॉ. चंद्रभान मालपुरा को जिला बनाने की मांग कर रहे थे, इसीलिए तीन नए जिले बनाने का प्रस्ताव रामुलुभाया कमेटी को आज ही भेज रहे हैं। इनके सीमांकन का काम रामलुभाया कमेटी और राजस्व विभाग मिलकर करेंगे। बाकी जगह भी लोग धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं, वे रामलुभाया कमेटी के सामने अपनी मांगें रखें।
मध्य प्रदेश में भी हुई नई जिलों की घोषणा
वहीं इससे पहले बीते दिन मध्य प्रदेश सरकार ने भी दो नए राज्यों के गठन की घोषणा की थी। और मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के पांढुर्णा को और सतना के मैहर को प्रदेश के नए जिले बनाने के आदेश जारी किया था। इन जिलों के गठन के साथ ही मध्य प्रदेश में अब जिलों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। इससे पहले 15 अगस्त को मऊगंज 53वां जिला बना था। इसके अलावा नागादा और पिछोर को भी जिला बनाने की घोषणा हो गई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply