योगी सरकार ने दिया छोटे उद्यमियों को बड़ा तोहफा, कई महत्त्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के छोटे उद्यमियों के लिए बड़ी घोषणा करदी है। बता दें कि, प्रदेश सरकार सूक्ष्म उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना लागू कर रही है। इस योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु होने या स्थायी अपंगता होने पर उद्यमियों के परिजनों को 5 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। वहीं, आंशिक स्थायी अपंगता होने पर दिव्यांगता के अनुपात में सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। साथ ही इस बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई है।
आइये जानते हैं किन प्रस्तावों को दी गई मंजूरी
- बैठक में 'उत्तर प्रदेश टाउनशिप नीति, 2023' और 'उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास अधिनियम,1973 (संशोधन) अध्यादेश 2023' को भी मंजूरी दी गई है।
- बैठक में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, प्रयागराज का नाम परिवर्तित कर डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय करने पर भी सहमति दे दी गई है।
- बैठक में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों के जीर्णोद्घार, मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
- वहीं, जनपद आगरा एवं मथुरा में पर्यटन विकास के दृष्टिगत हेलीकॉप्टर सेवा संचालन के लिए हेलीपैड को PPP मोड पर निजी निवेशकों के माध्यम से विकसित एवं संचालित कराए जाने की मंजूरी दी गई है।
- साथ ही STF लखनऊ के लिए 6 इलेक्ट्रिक कार वाहनों के क्रय के लिए 99 लाख रुपये आवंटित किए जाने का फैसला भी लिया गया है।
- कुशीनगर में महात्मा बुद्घ कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए अधिग्रहित भूमि को हस्तांतरित करने की मंजूरी दी गई है।
- कौशांबी की तहसील सिराथू के ग्राम- कोखराज में इंडो-इजराइल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फार फ्रूट की स्थापना के लिए कृषि विभाग की भूमि उद्यान विभाग को निशुल्क हस्तांतरित करने की मंजूरी भी दी गई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply