गन्ना किसानों को मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत, एमएसपी में इतने रुपये की बढ़ोतरी
नई दिल्ली: देश की मोदी सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत दी। भारत सरकार ने गन्ना पर एमएसपी 10 रुपये प्रति क्विंटिल बढा दी है। इसको लेकर मोदी कैबिनेट की एक बैठक हुई। इस बैठक में सरकार ने कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिश को मंजूर कर लिया गया। इसे एक अक्टूबर से लागू कर दिया जाएगा। इसकी समय सीम 20 सितंबर तक होगी।
इस मामले पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज कैबिनेट की बैठक में गन्ने के दाम में बढ़ोतरी करके 315 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य निर्धारित किया गया है। इस निर्णय से 5 करोड़ गन्ना किसानों और उनके आश्रितों के साथ-साथ चीनी मिलों और संबंधित सहायक गतिविधियों में कार्यरत 5 लाख श्रमिकों को लाभ होगा। इस ऐलान के बाद किसानों को काफी ज्यादा राहत में मिलेगी।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा अन्नदाताओं के पक्ष में रहे हैं। यही वजह है कि कृषि मंत्रालय के साथ किसान कल्याण मंत्रालय इसका नाम रखा गया। इसी के तहत किसानों को प्राथमिकता में रखा गया। उन्होंने कहा, 'चीनी मिलों की ओर से गन्ना किसानों को उचित मूल्य मिले, इसलिए दामों में बढ़ोतरी की गई है।
बता दें कि साल 2022 में सरकार ने 15 रुपये का इजाफा किया था। वहीं अब 10 रूपये की बढ़ोतरी की है। जिसके बाद किसान को गन्ने की एमएसपी 315 रुपये मिलेगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply