दक्षिण कोरिया में भारी बारिश से बने बाढ़ जैसे हालात, 22 लोगों की मौत, 14 लापता
South Korea Flood: जहां भारत के कई राज्य बाढ़ की मार झेल रहे है वहीं दक्षिण कोरिया में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से 22लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14अन्य लापता हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाढ़ के कारण हजारों लोगों को अपने घरों को खाली करना पड़ा है।
जानकारी के अनुसार, ओसोंग शहर में भूमिगत सड़क मार्ग में 19वाहन डूब गए हैं। सबसे अधिक मौतें उत्तरी ग्योंग सांग में हुई हैं, जहां भूस्खलन और आवास ढहने के कारण 16लोगों की जान चली गई है। इसके बाद दक्षिण चुंगचेओंग प्रांत में चार लोगों के मरने की सूचना है।
वहींबाढ़ के चलते लापता लोगों की तलाश की जा रही है। ऐसे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। साथ ही सरकारी एजेंसियां देश भर में हुए नुकसान का आकलन कर रही हैं।
Leave a Reply