धूं-धूं कर जली बस...सऊदी अरब में दर्दनाक सड़क हादसा, 42 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत
Saudi Arabia bus accident: सऊदी अरब से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। उमरा अदा करने गए भारतीय श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें कम से कम 42 भारतीयों ने जान गंवा दी। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह मक्का से मदीना की ओर जा रही बस अचानक एक डीज़ल टैंकर से टकरा गई। यह टक्कर मुफरिहात इलाके के पास IST के अनुसार करीब 1:30 बजे हुई बताई जा रही है। शुरुआती इनपुट्स में कहा गया है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही भारी जनहानि हो गई।
मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल
सूत्रों की जानकारी के अनुसार, सऊदी अरब में हुए इस दर्दनाक बस हादसे में 42लोग मारे गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी मृतक हैदराबाद और तेलंगाना के रहने वाले थे। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना के समय बस में लगभग 20महिलाएं और 11बच्चे मौजूद थे। ये सभी तीर्थयात्री उमरा अदा करने मक्का गए थे और मदीना लौट रहे थे। हादसे के समय कई यात्री बस में सो रहे थे। स्थानीय अधिकारियों और आपातकालीन सेवाओं ने मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
नेताओं ने जताया दुख और राहत कार्य में सहयोग
सऊदी अरब में हुए इस हादसे पर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने रियाद स्थित भारतीय दूतावास के उपमुख्य मिशनरी से संपर्क कर मृतकों और घायल यात्रियों की जानकारी ली और केंद्र सरकार से मृतकों के शव भारत लाने और घायल यात्रियों के इलाज की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने भी हादसे पर शोक जताया और अधिकारियों को मृतकों व घायलों की जानकारी जुटाने तथा राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सचिवालय में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित कर राज्य और केंद्र के बीच समन्वय सुनिश्चित किया गया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply